रुद्रपुर अस्पताल हत्या: तीन गिरफ्तार, नौ फरार हत्यारोपितों की तलाश तेज
रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल दुकान मालिक नितेश जौहरी की चाकू मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपित समेत तीन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। जिला अस्पताल में दिनदहाड़े मोबाइल दुकान मालिक नितेश जौहरी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात में शामिल अन्य आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
ऐसे में पुलिस तीन नामजद समेत छह फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपितों की तलाश में ऊधम सिंह नगर के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी पुलिस टीमें सक्रिय हैं। गिरफ्तार पिता और दोनों बेटों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने आकाश कुमार, अमन कुमार, विकास कुमार, अमन प्रजापति, मनोज, भोला समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपित विकास कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके पिता विनोद कुमार और भाई आकाश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
अब पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी दबिश दे रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि फरार आरोपितों के छिपने के ठिकानों और उनकी गतिविधियों के संबंध में सुराग मिल सके।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि फरार हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है, इसके लिए पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।