Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधम सिंह नगर में गन्ने के खेत में मिला नाबालिग का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 10:39 PM (IST)

    जसपुर में एक 14 वर्षीय लड़की की हत्या से सनसनी फैल गई। शव गन्ने के खेत में मिला दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अस्पताल में हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधमसिंह नगर में हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव है।

    Hero Image
    जसपुर के अमियावाला में नाबालिग का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।

    जागरण संवाददाता, जसपुर। किशोरी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या करने के बाद शव घर से 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। इसकी सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर शव नहीं उठने दिया। बाद में विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, किसान नेता के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    शव के जाने के बाद ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया। देर रात तक हाइवे पर प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, डाक्टर ने हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई है।

    देर शाम जसपुर से छह किमी दूर एक अमियावाला गांव में एक 14 वर्षीय बालिका का शव गन्ने के खेत में होने की सूचना पर ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। शव को देखकर स्वजन में चीख पुकार मच गई। किशोरी के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान थे।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। शव के पीछे ही ग्रामीण भी अस्पताल में आ गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

    भीड़ ने पीएम के लिए शव ले जाने से पहले पुलिस से हत्यारों को पकड़ने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच हंगामा होता रहा। वहीं मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, किसान नेता सुरजीत ढिल्लो के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर ले जाया गया।

    शव के जाने के बाद ग्रामीणों ने काशीपुर रोड पर पत्थर, ईंट आदि रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे हाइवे पर वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गई। पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। ग्रामीण हत्यारों को तत्काल पकड़ने की मांग पर डटे रहे।

    सीओ दीपक सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं इएमओ डा. आशू सिंघल ले बताया कि किशोरी के शरीर पर चाकू के निशान थे, मुंह से झाग आ रहा थे।

    प्राइवेट पार्ट खून से सना था और हाथ टूटा हुआ था। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि किशोरी की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म करने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    भीड संभालने को बाजपुर तक से बुलानी पड़ी पुलिस

    नाबालिग का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के लिए बाजपुर तक की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। ग्रामीणों ने काशीपुर हाइवे पूरा जाम कर दिया।

    उन्होंने नारेबाजी कर जल्द हत्यारोपितों को पकड़ने की मांग की। वहीं मौके पर एएसपी अभय सिंह पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात लोगों को प्रदर्शन जारी था, जहां पुलिस भी शांति व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही।

    घर पर ही खेल रही थी नाबालिग

    स्वजन के अनुसार नाबालिग अपने तीन भाई-बहनों के साथ घर पर ही खेल रही थी। उसके दादा घर में सो रहे थे। माता-पिता काम पर गए हुए थे। गौरतलब है कि नाबालिग का शव घर से महज 50 से 60 मीटर ही दूर गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों का कहना है कि घटना में किसी रंजिश की होने की आशंका है।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

    - अभय सिंह, एएसपी, काशीपुर