Udhamsingh Nagar News: बहू ने सास को मारी गोली, पैर में लगे छर्रे… आए आठ टांके, अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड के बाजपुर में एक महिला ने अपनी पुत्रवधू पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसने अपनी पुत्रवधू को अपने देवर को पीटते हुए देखा और जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पुत्रवधू ने उस पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जागरण संवाददाता, बाजपुर। देवर को पीट रही पुत्रवधू का विरोध करना सास को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पुत्रवधू ने गाली-गलौज व मारपीट करने के साथ ही सास पर तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे पैर में लगने से सास गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़िता ने पुत्रवधू के विरुद्ध बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
ग्राम इटव्वा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटे हैं और वह अपने दो छोटे बेटों के साथ रहती है। तीनों एक ही घर में रहते हैं। आरोप है कि रविवार की रात करीब 2 बजे उठी तो उसका बेटा चिल्ला रहा था और देखा तो बड़े बेटे की पत्नी गाली-गलौज करते हुए देवर लाठी-डंडे से पीट कर रही थी।
जब उसने मना किया तो उसने ईंट उठाकर मार दी जोकि पीठ पर लगी। आरोप है कि पुत्रवधू ने मारने की नीयत से धारदार हथियार व तमंचा से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता को पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने छर्रे निकाले और उसका उपचार किया, जिसमें आठ टांके आए हैं। तमंचा 12 बोर का बताया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।