Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊधमसिंह नगर में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 02:56 PM (IST)

    नैनीताल-बाजपुर मार्ग पर बरहैनी के पास एक ट्रैक्टर दुर्घटना में किसान निर्मल सिंह की दुखद मृत्यु हो गई। वह ट्रैक्टर से धान रोपाई के लिए खेत जा रहे थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निर्मल सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं जिससे परिवार में शोक की लहर है।

    Hero Image
    अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मृत्यु। प्रतीकात्‍मक

    संस जागरण, बाजपुर। नैनीताल स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से किसान निर्मल सिंह की मृत्यु हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा करवाया और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे की जानकारी होने पर मृतक किसान के स्वजन में कोहराम मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम पूरनपुर चकलुवा कालाढूंगी निवासी 46 वर्षीय निर्मल सिंह पुत्र करतार सिंह शनिवार अपराह्न करीब दो बजे ट्रैक्टर में हैरो लगाकर धान रोपाई के लिए बाजपुर स्थित खेत पर आ रहा था। बताया जा रहा इसी बीच नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर झारखंडी मोड़ बरहैनी के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। जिससे चालक निर्मल सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना पर बरहैनी चौकी पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा करवाया और निर्मल सिंह को निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पर मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया।

    मृतक किसान निर्मल सिंह पत्नी दलविंदर कौर व दो बच्चों 11 वर्षीय तनवीर सिंह एवं 13 वर्षीय मनवीर सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गया है। निर्मल सिंह खेतीबाड़ी के साथ ही पशुपालन एवं दुग्ध बेचने का काम करता था। अचानक हुई इस घटना से पत्नी एवं अन्य स्वजन सदमे में हैं। वहीं घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

    comedy show banner
    comedy show banner