Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनरेगा में लग रहा महिलाओं का मन

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 17 Apr 2018 05:54 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, काशीपुर: मनरेगा में भले ही पुरुषों की रुचि कम दिख रही हो, मगर महिलाओं क

    मनरेगा में लग रहा महिलाओं का मन

    जागरण संवाददाता, काशीपुर: मनरेगा में भले ही पुरुषों की रुचि कम दिख रही हो, मगर महिलाओं का तो खूब मन लग रहा है। इसलिए तो 28360 में 18502 महिलाओं ने इसमें काम किया।

    गरीबों को गांव में ही काम मिल सके। इसके लिए मनरेगा योजना शुरू की गई है। योजना में वर्ष 2017-18 में 37.51 करोड़ 15 हजार का बजट मिला। इसमें नहर, सड़क आदि जैसे कार्य कराए गए। योजना में कुल 28360 को काम दिया गया। इनमें 18502 महिलाओं ने मजदूरी की। खटीमा में सबसे ज्यादा 5210 व सितारगंज में सबसे कम 1650 महिलाओं ने काम किया। मेहनत के मामले में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। 1939 लोगों को सौ दिन का रोजगार मिला है। योजना में बजट भी खर्च हो गया है। ऊधमसिंह नगर में अधिकतर पर खेती होती है। किसानों को अच्छा खासा मजदूरी मिलती है। सिडकुल की वजह से फैक्ट्रियों में काम भी मिल जाता है। इसके बावजूद मनरेगा में गरीब परिवार के लोग काम कर रहे हैं। इनसेट

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लॉक महिलाओं की संख्या सौ दिन

    1:बाजपुर 2057 475

    2:गदरपुर 1695 95

    3:जसपुर 1650 429

    4:काशीपुर 1840 421

    5:खटीमा 5210 61

    6:रुद्रपुर 1764 291

    7:सितारगंज 4286 177