सोनिया गांधी की पुस्तक पर सिख समाज का आक्रोश, काशीपुर में प्रतियां जलाईं
सोनिया गांधी की पुस्तक 'अपनापन: प्रेम की एक यात्रा' में 1984 के सिख नरसंहार के चित्रण को लेकर सिख समुदाय ...और पढ़ें
-1794665251820_m.webp)
HighLights
सोनिया गांधी की पुस्तक 'अपनापन' पर सिख समुदाय का विरोध।
1984 सिख नरसंहार के गलत चित्रण पर आक्रोश व्यक्त किया।
काशीपुर में पुस्तक की प्रतियां जलाईं, प्रतिबंध की मांग।
संस जागरण, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ''''अपनापन : प्रेम की एक यात्रा'''' के विमोचन के बाद वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े बयानों और तथ्यों को लेकर सिख समुदाय में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में शनिवार को काशीपुर में चैती चौराहे के समीप सिख समाज के लोगों ने पुस्तक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि पुस्तक में वर्ष 1984 के सिख नरसंहार और सिख समुदाय के दर्द को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसके माध्यम से इतिहास को बदलने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि चार दशक बाद इस पुस्तक के जरिए सिख समाज के जख्मों को फिर से कुरेदने का काम किया गया है। हजारों सिखों की मौत से जुड़े घटनाक्रम को पुस्तक में गलत तरीके से उचित ठहराने का प्रयास किया गया है।
चंडोक ने कहा कि इस पुस्तक का नाम प्रेम की यात्रा नहीं, बल्कि झूठ की यात्रा होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, ओमकार सिंह, सुभाष सिंह, राहुल सिंह, रमनजीत सिंह और उपकार सिंह सहित सिख समाज के कई लोग मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।