विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेयर दीपक बाली की मुहिम लाई रंग, काशीपुर बना उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:33 AM (IST)

काशीपुर उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ, जिसके लिए मेयर दीपक बाली को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेयर दीपक बाली को दिया पुरस्कार, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की पहल को मिली पहचान।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेयर दीपक बाली को दिया पुरस्कार, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की पहल को मिली पहचान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, काशीपुर। स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए महापौर दीपक बाली की ओर से शुरू की गई मुहिम रंग लाई है। काशीपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तराखंड के सबसे स्वच्छ शहर का गौरव प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महापौर दीपक बाली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों के साथ ही शहरवासियों और पर्यावरण मित्रों की सहभागिता का भी परिणाम है।

शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ महापौर दीपक बाली ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

उनका मानना है कि केवल सरकारी संसाधनों और सफाई कर्मचारियों के भरोसे शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में अभिनव प्रयास शुरू किए। उनके एक वर्ष के कार्यकाल में 121 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए, जबकि 792 सड़कों का निर्माण कराकर शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महापौर ने शहर के 72 स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया। उनका मानना है कि बच्चों के माध्यम से स्वच्छता की आदत प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जा सकती है। इसी क्रम में उन्होंने स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की।

महापौर के अनुसार, यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। इसके माध्यम से नागरिकों को सफाई व्यवस्था से जोड़ने, उनकी समस्याएं सुनने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए भी महापौर ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नैनी पेपर्स लिमिटेड के सीएसआर फंड से मिले 50 लाख रुपये की सहायता से 19 ई-ट्राली कार्ट और 10 ई-रिक्शा टिपर की व्यवस्था की गई।

इन वाहनों को गली-यान नाम दिया गया है, ताकि शहर की संकरी से संकरी गलियों से भी कूड़ा उठाया जा सके। इन ई-ट्राली कार्ट की विशेषता यह है कि इन्हें संकरी गलियों में आसानी से चलाया जा सकता है। वहीं, ई-रिक्शा टिपर में गीला, सूखा, सेनेटरी और प्लास्टिक कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए चार बॉक्स बनाए गए हैं। इससे कूड़ा पृथक्करण और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।

नालों की सफाई पर दिया ध्यान

शहर के नालों की सफाई को लेकर भी महापौर ने विशेष रुचि दिखाई है। कई ऐसे नाले हैं, जिनकी वर्षों से नियमित सफाई नहीं हुई थी। इनमें कुछ नालों की सफाई लगभग 40 साल बाद कराई गई।

इसके साथ ही खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई, घर-घर कूड़ा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और पुराने कूड़े के निस्तारण जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर का स्पष्ट संदेश है कि कूड़ा इधर-उधर मत फेंकिए, काशीपुर भी आपका घर है। उनका कहना है कि जिस तरह लोग अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह शहर को भी अपना घर समझकर स्वच्छ रखना होगा।

एक हजार से अधिक सड़कों का निर्माण कराया

विकास कार्यों की बात करें तो एक वर्ष में 121 करोड़ रुपये के कार्यों के साथ करीब एक हजार से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1139 पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिलाया गया।

शहर में पांच हजार नई स्ट्रीट लाइट, हाईटेक शौचालय, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और तीन नए बस स्टॉप की व्यवस्था की गई। वहीं, संपत्ति दाखिल-खारिज शुल्क में राहत देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए गए हैं।

काशीपुर को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की लगभग 30 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई। इसके प्रथम चरण में महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम तिराहे के पास सिंह द्वार क्षेत्र का करीब आठ करोड़ रुपये से सुंदरीकरण प्रस्तावित है।

एमपी चौक, चीमा चौराहा, मंडी तिराहा, चैती तिराहा, टांडा तिराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों को आकर्षक स्वरूप देने की योजना है। यहां ग्रीनरी, फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग और प्रवेश द्वार विकसित किए जाएंगे।

इसके अलावा काशीपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डे (आइएसबीटी) के निर्माण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। मुरादाबाद रोड पर इसके लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

आइएसबीटी बनने से काशीपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, कूड़ा प्रबंधन केंद्र और कुत्ता आश्रय केंद्र की स्थापना की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सीएम धामी से 800 करोड़ के ड्रेनेज प्लान स्वीकृत कराया।

महापौर दीपक बाली का लक्ष्य केवल विकास कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि काशीपुर को स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं और आधुनिक शहरी व्यवस्था के मामले में नई पहचान दिलाना है। उनका जोर इस बात पर है कि नगर निगम की योजनाओं के साथ जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित हो।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता, आधुनिक कूड़ा प्रबंधन, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के जरिए काशीपुर को स्वच्छता में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन पांच बिंदुओं पर रहा स्वच्छ सर्वेक्षण का फोकस

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहरी निकायों के मूल्यांकन में स्वच्छता से जुड़े पांच प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई। इनमें नागरिक सहभागिता और जनजागरूकता बढ़ाना, घर-घर कचरा संग्रहण तथा स्रोत पर ही गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करना शामिल है।

इसके अलावा सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों की स्वच्छता और रखरखाव, नवाचार व तकनीकी समाधानों के माध्यम से स्मार्ट स्वच्छता पहल तथा पर्यावरण संरक्षण और सतत स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। इन प्रयासों का उद्देश्य शहरों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

72 स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश

महापौर दीपक बाली ने स्वच्छता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए बच्चों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में वह नगर निगम क्षेत्र के 72 स्कूलों में पहुंचे और विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की।

उनका मानना है कि यदि बच्चे स्वच्छता को अपनी आदत बना लें तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ेगा। इसी उद्देश्य से स्वच्छता चौपाल की शुरुआत भी की गई, ताकि आम नागरिकों को सफाई व्यवस्था से सीधे जोड़ा जा सके।

40 साल पुराने नालों की सफाई, संकरी गलियों के लिए गली-यान

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महापौर ने वर्षों से उपेक्षित नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया। कुछ नालों की करीब 40 साल बाद सफाई कराई गई।

वहीं, संकरी गलियों में कूड़ा उठान की समस्या दूर करने के लिए गली-यान योजना शुरू की गई। नैनी पेपर्स लिमिटेड के सीएसआर फंड से मिले 50 लाख रुपये से 19 ई-ट्राली कार्ट और 10 ई-रिक्शा टिपर खरीदे गए। इन वाहनों से छोटी गलियों में भी कूड़ा संग्रहण आसान होगा। ई-रिक्शा टिपर में गीला, सूखा, सेनेटरी और प्लास्टिक कचरा अलग-अलग रखने की व्यवस्था है।

30 करोड़ से बदलेगी प्रमुख चौराहों की तस्वीर, आइएसबीटी भी प्रस्तावित

काशीपुर को आधुनिक और आकर्षक शहर बनाने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख चौराहों और तिराहों का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। पहले चरण में महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम तिराहे के पास सिंह द्वार क्षेत्र पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

इसके अलावा चीमा चौराहा, मंडी तिराहा, चैती तिराहा और टांडा तिराहे को भी विकसित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के अंतरराज्यीय बस अड्डे के प्रस्ताव को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इसके निर्माण से काशीपुर और आसपास के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- कचरे से बिजली बनाने की पहल... 2.5 लाख टन पुराने कूड़े का निस्तारण, इस तरह रुद्रपुर-काशीपुर का स्वच्छता में धमाल

यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तराखंड के काशीपुर नगर निगम को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी' का मिला खिताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।