विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कचरे से बिजली बनाने की पहल... 2.5 लाख टन पुराने कूड़े का निस्तारण, इस तरह रुद्रपुर-काशीपुर का स्वच्छता में धमाल

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:12 AM (IST)

रुद्रपुर और काशीपुर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अश्वनी त्रिपाठी, देहरादून। स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा में मुकाम पाने के लिए केवल बड़ा शहर और अधिक संसाधन ही जरूरी नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और बेहतर कार्ययोजना भी अहम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शहरी स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पुराने कूड़े के पहाड़ों के निस्तारण, आधुनिक कूड़ा संग्रहण व्यवस्था और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है।

मॉडल के तौर पर दिखाई देने लगा रुद्रपुर व काशीपुर

केंद्र और राज्य सरकार की स्वच्छता योजनाओं को धरातल पर उतारने, निकायों को संसाधन उपलब्ध कराने और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था विकसित करने के प्रयासों का असर अब रुद्रपुर व काशीपुर मॉडल के तौर पर दिखाई देने लगा है।

कभी कूड़े के पहाड़, दुर्गंध और अव्यवस्थित कचरा प्रबंधन से जूझने वाले इन शहरों ने पांच वर्षों में स्वच्छता की नई इबारत लिखी है।

2.5 लाख टन पुराने कचरे का निस्तारण

रुद्रपुर में बदलाव की शुरुआत किच्छा हाइवे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से हुई। यहां वर्षों से जमा कचरे के पहाड़ को हटाने की प्रक्रिया 2020 में शुरू हुई। अगस्त 2024 तक 2.5 लाख टन पुराने कचरे का निस्तारण कर 50 टन प्रतिदिन क्षमता का बायो-सीबीजी प्लांट स्थापित किया गया, जहां गीले कचरे से बायोगैस बनाई जाती है।

शहर में 125 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। इससे सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक उपचार होता है। इस तरह रुद्रपुर ने कचरे को समस्या मानने के बजाय संसाधन के तौर पर इस्तेमाल करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

काशीपुर में कचरे से बिजली बनाने की पहल

काशीपुर ने प्रदेश में सबसे पहले कचरे से ऊर्जा बनाने की पहल की। फरवरी, 2023 में यहां उत्तराखंड के पहले वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का लोकार्पण किया गया, जिसकी विद्युत उत्पादन क्षमता 2.5 मेगावाट है। इसके अलावा कचनाल गाजी में 2.215 हेक्टेयर भूमि पर 14.54 करोड़ रुपये की लागत से ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

इसमें काशीपुर के साथ जसपुर और महुआडाबरा का कचरा भी निस्तारित होगा। वहीं, सफाई व्यवस्था को तकनीक से जोड़ते हुए 40 वार्डों में जीपीएस आधारित कूड़ा संग्रहण निगरानी प्रणाली और कंट्रोल रूम शुरू किया गया, जिससे घर-घर कूड़ा उठाने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है।

दो सालों में बदली तस्वीर

  • वर्ष - रुद्रपुर - काशीपुर
  • 2023 - 417 - 348
  • रुद्रपुर ने 2023 से 2025-26 के बीच 417 पायदान का सुधार दर्ज किया
  • काशीपुर ने भी 348 पायदान लांघकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर लिया

यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तराखंड के काशीपुर नगर निगम को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी' का मिला खिताब

यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: सीएम धामी के गृह जनपद ऊधम सिंह नगर ने रचा इतिहास, रुद्रपुर बना नंबर वन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।