विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sahara India: हरिद्वार-काशीपुर की संपत्ति बिक्री की जांच कर रहा SEBI, RTI में ब्योरा देने से किया इनकार

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

सहारा इंडिया समूह की हरिद्वार और काशीपुर स्थित पांच संपत्तियों की बिक्री पर सेबी की जांच जारी है, लेकिन उसने कार्रवाई का ब्योरा देने से इनकार कर दिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सहारा की हरिद्वार-काशीपुर संपत्तियों की बिक्री पर सेबी जांच जारी है।

  2. सेबी ने जांच संबंधी जानकारी देने से स्पष्ट इनकार किया।

  3. संस्थान ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, निरसा। सहारा इंडिया समूह की हरिद्वार और काशीपुर स्थित संपत्तियों की बिक्री का मामला फिर चर्चा में है।

विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुशवाहा ने बताया कि संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए गए पांच विक्रय विलेखों के संबंध में सेबी ने जांच जारी होने की जानकारी दी है, लेकिन कार्रवाई का ब्योरा देने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने बताया कि चार अगस्त 2026 को सेबी के विशेष प्रवर्तन प्रकोष्ठ को पत्र भेजकर संपत्तियों की बिक्री से संबंधित दस्तावेज सौंपे गए थे।

संस्थान ने आरोप लगाया था कि बिक्री सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध हुई है। आरटीआई के जवाब में 11 नवंबर 2026 को सेबी ने जांच लंबित होने का हवाला देते हुए धारा 8(1)(एच) के तहत सूचना देने से मना कर दिया।

नागेंद्र कुशवाहा के अनुसार, अब संस्थान इस जवाब के खिलाफ प्रथम अपील दाखिल करेगा। संस्थान ने जांच की स्थिति, कार्रवाई और संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं।

उसका कहना है कि मामला करोड़ों जमाकर्ताओं की जमा पूंजी से जुड़ा है, इसलिए पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

यह भी पढ़ें- नहाय-खाय से पहले कद्दू के बढ़े भाव, धनबाद में चना दाल 110 और अरवा चावल 50 रुपये तक बिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।