बहनों ने भाई पर किया चाकू से वार, घायल
उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में मामूली विवाद में बहनों ने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया।
किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: बहनों ने भाई से हुए विवाद के बाद सब्जी काटने वाला चाकू उठा कर उस पर हमला कर दिया। चाकू कलाई में लगने से वह घायल हो गया। बहनोई ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया। हमला करने के बाद बहने अपने घर हल्द्वानी भाग खड़ी हुई।
नन्हे पुत्र मुन्ने निवासी सिरोली कला शनिवार दोपहर अपने भाई शाहिद के घर पर अपनी पत्नी फात्मा के साथ गया था। इसी दौरान उसकी बड़ी बहनें जिनकी शादी हल्द्वानी हुई है वह भी वहां पर आ गई। उनमें पारिवारिक विवाद के चलते बहस शुरू हो गई। आरोप है बहनों ने आव देखा न ताव बात बढ़ने पर पास ही रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया।
भाइयों ने भी यह नहीं सोचा होगा कि वह चाकू चला ही देगी। आरोप है बहनों ने चाकू मारा तो नन्हे ने कलाई आगे कर दी। जिस पर चाकू कलाई में जा घुसा। हाथ से खून की धार निकलती देख कर बहनों के भी होश उड़ गए और वह वहां से भाग खड़ी हुई। पड़ोस में ही रहने वाले बड़ी बहन जरीना के पति नन्हे भी पहुंच गए और उन्होंने अपने साले नन्हे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती कराया। इस दौरान उनके भी कपड़े पूरी तरह से खून से रंग गए।
यह भी पढ़ें: मामा पर भांजे ने किया तमंचे से फायर, जानिए क्यों
यह भी पढ़ें: लूट के इरादे से बदमाशों ने दो कारों पर झोंके फायर
यह भी पढ़ें: खेत में पानी देने को लेकर हुआ विवाद, तीन को गोली मारी; एक की मौत