विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध से 42 और वर्मी कंपोस्ट से 13 लाख रुपये का किया कारोबार, उत्तराखंड के सागर को मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरुस्कार

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 01:50 PM (IST)

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार विजेता सागर सिंह रावत अब अपने डेयरी फार्म को 200 गायों तक विस्तारित करने की तैयारी में हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, शक्तिफार्म (ऊधम सिंह नगर)। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार को शक्तिफार्म के पहाड़ी बसगर निवासी सागर सिंह रावत अपनी मंजिल नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी और शुरुआत मानते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से उत्साहित सागर ने अब 200 गायों का आधुनिक डेयरी फार्म स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए उन्होंने विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। गायों को रखने के लिए नए टीन शेड का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।

सागर ने पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

 सम्मान मिलने से बढ़ा आत्मविश्वास 

सागर का कहना है कि सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन वह इसे अपनी अंतिम उपलब्धि नहीं मानते। उनका प्रयास है कि डेयरी व्यवसाय को और व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाया जाए। इसके लिए पशुओं के रखरखाव, दूध उत्पादन और डेयरी संचालन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की योजना है।

वर्तमान में फार्म में 76 गायें हैं। अब इसे चरणबद्ध तरीके से 200 गायों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। सागर ने कहा कि पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रयासों से किसानों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार और विभाग का प्रोत्साहन किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। सागर ने डेयरी को केवल दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रखा है। गायों के गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर उसकी बिक्री भी कर रहे हैं।

दूध आपूर्ति से 42 लाख रुपये का कारोबार

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दूध आपूर्ति से 42 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि वर्मी कंपोस्ट का कारोबार एक करोड़ 13 लाख रुपये तक पहुंचा। उनका मानना है कि पशुपालन से जुड़े संसाधनों का बेहतर उपयोग कर किसान अपनी आमदनी के नए रास्ते खोल सकते हैं।

सागर ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, टीम और सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया। कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी किसानों और पशुपालकों का सम्मान है, जो दिन-रात मेहनत कर इस क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से डेयरी और पशुपालन को छोटा व्यवसाय न समझने की अपील करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में स्वरोजगार और आर्थिक समृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। ईमानदारी, लगन और आधुनिक सोच के साथ गांव में रहकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 49 लाख से बढ़कर 1 करोड़ लीटर तक पहुंचेगा दूध उत्पादन, कैसे बदलेगी बिहार की डेयरी तस्वीर? अब अमूल को टक्कर देगा सुधा

यह भी पढ़ें- महंगाई के बीच दूध की कीमतें बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट, अमूल और मदर डेयरी के बाद दूधियों ने भी बढ़ाए रुपये




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।