विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगाई के बीच दूध की कीमतें बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट, अमूल और मदर डेयरी के बाद दूधियों ने भी बढ़ाए रुपये

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:15 PM (GMT+05:30)

Milk Price Hike: महंगाई के बीच अमूल, मदर डेयरी और दूधियों ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे आम ...और पढ़ें

Milk Price Hike: सांकेतिक तस्वीर।

Milk Price Hike: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए।

  2. दूधियों ने भी 4-5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम।

  3. परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ।

जागरण संवाददाता, आगरा। Milk Price Hike: महंगाई के बीच दूध की कीमतें बढ़ने से आम परिवारों की रसोई का बजट और बिगड़ गया है। अमूल और मदर डेयरी के दाम बढ़ाने के बाद दूधियों ने भी चार से पांच रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। दूध महंगा होने से पनीर, खोया और मिष्ठान की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसका सीधा बोझ मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ेगा। 

अमूल और मदर डेयरी के साथ दूधियों ने भी प्रति लीटर चार से पांच रुपये बढ़ाए

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 72 से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दी है। गाय का दूध 62 से बढ़कर 65 रुपये हो गया है। अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) के दाम भी 72 से बढ़ाकर 76 रुपये किए गए हैं। रोजाना तीन से चार लीटर दूध लेने वाले परिवारों पर इससे हर माह करीब 480 रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। दूधियों ने इस साल दूध की कीमतों में पांच रुपये तक की वृद्धि की है। अब भैंस का दूध 75 से 80 रुपये प्रति लीटर और गाय का दूध 60 से 65 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

परिवारों पर हर माह 500 से 700 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च

अछनेरा के दूधिया अशोक कुमार ने बताया कि पशुपालक चारा, दाना, खल और चुनी की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। उनके मुताबिक, पशुपालक दूध के दाम बढ़ाते हैं तो दूध की कीमतें भी बढ़ जाती हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए नियमित दूध लेने वाले परिवारों पर इसका असर अधिक पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में स्वदेशी गायों से बढ़ेगा दूध, नंद बाबा मिशन से पशुपालकों की आय डबल तो गांव में मिलेगा रोजगार

मैं दूधिये से दूध लेती हूं। पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मैं पांच लीटर दूध लेती हूं, जिससे हर माह लगभग 750 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी बजट बिगाड़ने वाली है।

-

प्रवेश नरवार, शेखर रेजीडेंसी

घर में बच्चे और बुजुर्ग हैं। आने-जाने वालों के स्वागत-सत्कार के लिए भी चाय बनानी पड़ती है। दूध लेना मजबूरी है और इसमें ज्यादा कटौती संभव नहीं है।

-

अर्चना चौधरी, सिकंदरा

महंगाई से पहले ही परेशान थे, अब दूध के दाम बढ़ने से मुश्किल और बढ़ गई है। बच्चों के लिए दूध जरूरी है, इसलिए दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी।

-

रेखा सोलंकी, लायर्स कॉलोनी

दूध स्वास्थ्य और दवा के लिए जरूरी है। इसके बिना काम चलाना मुश्किल है। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए पांच सौ रुपये भी काफी होते हैं। इसका असर पड़ेगा।

-

अंजू सोलंकी, खंदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।