यूपी में स्वदेशी गायों से बढ़ेगा दूध, नंद बाबा मिशन से पशुपालकों की आय डबल तो गांव में मिलेगा रोजगार
एटा जिले में मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना और नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
स्वदेशी गो-संवर्धन योजना से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि
एटा में नंद बाबा मिशन की 13 यूनिट सक्रिय
पशुपालकों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण रोजगार मिलेगा
जागरण संवाददाता, एटा। स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए जिले में मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना संचालित की जा रही है। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत लागू इस योजना से पशुपालकों को स्वदेशी नस्ल की उन्नत गायों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में योजना के तहत 13 यूनिट संचालित हैं।
योजना का मुख्य उद्देश्य देशी गोवंशी की बेहतर नस्लों को संरक्षित करना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। इसके तहत गिर, साहीवाल, हरियाणा और थारपारकर जैसी उन्नत नस्लों की गायों के पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इन नस्लों की गायों की उपयोगिता और दुग्ध उत्पादन क्षमता को देखते हुए पशुपालकों को इनके पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत जिले में संचालित हो रही 13 यूनिट
पशुपालन विभाग के माध्यम से योजना के तहत वर्ष 2024-25 में तीन मिनी नंदनी, 2025-26 में आठ यूनिट को मंजूरी मिली थी, प्रत्येक यूनिट में 10 गायों को रखा गया हे। हालांकि 2025-26 में दो नंदनी कृषक समृद्धि योजना के तहत दो यूनिट 25-25 गायों की मंजूरी मिली हैं। इनमें से वर्तमान में मिनी नंदी की केवल तीन यूनिट ही संचालित हो रही हैं और प्रतिदिन करीब 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। सभी यूनिट संचालित होने के बाद जिला में दुग्ध उत्पादन बढ़ने की उम्मीदें जागी हैं।
पशुपालकों को किया जा रहा प्रोत्साहित
स्वदेशी नस्ल की गायों के पालन से न केवल पारंपरिक गोवंश का संरक्षण होगा, बल्कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी सुधार की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को रोजगार के बेहतर विकल्प के रूप में विकसित करने में मदद मिल सकती है।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रवेक्षक एवं खरीद-बिक्री प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि स्वदेशी नस्लों का संवर्धन पशुपालन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: बदलेगा यूपी का मौसम, दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; सुबह छाएगा कोहरा
एटा जिला में वर्तमान में 4500 लीटर दुग्ध का उत्पादन हो रहा है। लेकिन सरकार से मंजूर यूनिटों के संचालन के बाद उत्पादन निश्चित तौर पर बढ़ेगा और पशुपालकों के साथ ही जनमानस को भी लाभ मिलेगा।