विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: बदलेगा यूपी का मौसम, दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; सुबह छाएगा कोहरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:28 AM (IST)

लखनऊ में धुंध, कोहरे और स्मॉग ने दृश्यता घटाई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में ...और पढ़ें

UP Weather Today: सांकेतिक तस्वीर।

UP Weather Today: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. लखनऊ में धुंध, कोहरा और स्मॉग से दृश्यता घटी।

  2. न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, हवा में नमी अधिक।

  3. पश्चिमी यूपी में बारिश, पूर्वी यूपी में कोहरे की संभावना।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवंबर माह अब धुंध, कोहरे और स्माग की चादर में लिपटने लगा है। हल्की ठंडक के बीच हवा में घुली धुंध ने सड़कों पर दृश्यता कम कर रही है। शुक्रवार को राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कोहरा, धुंध और स्माग का असर दिखाई दिया। आसमान में छाई धुंध के कारण सूरज धुंधला नजर आया।

पूरे दिन राजधानी लखनऊ कोहरे, धुंध और स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कहीं रास्ता साफ देखने में परेशानी हुई तो कहीं आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।

वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटा, लेकिन स्माग, धुंध, ठंड के साथ प्रदूषण का एहसास भी करता रहा है।

लखनऊ में 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 प्रतिशत और न्यूनतम 49 प्रतिशत रहा। सुबह कोहरे, धुंध और स्माग की वजह से दृश्यता करीब डेढ़ सौ मीटर रही। पूरे दिन स्माग की वजह से सूरज भी ठीक से नजर नहीं आया। मौसम में नमी, गिरते तापमान और हवा में मौजूद प्रदूषक कणों के कारण दृश्यता प्रभावित रही।

ये रहा विभिन्न शहरों का तापमान

शुक्रवार को हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शाहजहांपुर में 14.8 डिग्री, और बस्ती व उरई में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कानपुर शहर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश और कोहरे के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार और रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम के मुख्यतः सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि, सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें- बिहार में छठ महापर्व के दौरान कैसा रहेगा मौसम? सुबह-शाम के तापमान में कितना अंतर, जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।