विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में छठ महापर्व के दौरान कैसा रहेगा मौसम? सुबह-शाम के तापमान में कितना अंतर, जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:59 AM (GMT+05:30)

Bihar Chhath Puja 2026 Weather Forecast Sunrise Sunset Time: भागलपुर में छठ महापर्व के दौरान मौसम श्रद्धालुओं के अनुकूल रहेगा, ...और पढ़ें

Bihar Chhath Puja 2026 Weather Forecast Sunrise Sunset Time: बिहार में छठ महापर्व के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Chhath Puja 2026 Weather Forecast Sunrise Sunset Time: बिहार में छठ महापर्व के दौरान कैसा रहेगा मौसम? 

HighLights

  1. संध्या अर्घ्य के लिए आसमान साफ, सुहाना मौसम रहेगा।

  2. सुबह के अर्घ्य में हल्की धुंध और ठंडक संभव।

  3. भागलपुर में छठ के दौरान बारिश की संभावना नहीं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Chhath Puja 2026 Weather Forecast Sunrise Sunset Time:लोक आस्था के महापर्व छठ में इस बार मौसम भी श्रद्धालुओं की आस्था के पूरी तरह अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। गंगा की लहरों के बीच जब व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उतरेंगे, तब आसमान साफ और मौसम बेहद सुहाना रहने की उम्मीद है।

वहीं, अगले दिन भोर में अंधेरे को चीरकर जब सूर्यदेव उदित होंगे, उस समय गंगा किनारे हल्की धुंध की चादर दिखाई दे सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भागलपुर केंद्र के मौसम विज्ञानी अनुपम नाहर के अनुसार, 15 और 16 नवंबर को सुबह के समय हल्की धुंध रहने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यानी छठ के दोनों अर्घ्य के समय मौसम श्रद्धालुओं का पूरा साथ देगा।

संध्या अर्घ्य में साफ आसमान, सुबह की पूजा में रहेगी हल्की ठंडक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 नवंबर को छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दिन सूर्यास्त शाम 4:54 बजे होगा और मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में हल्की गर्माहट और शाम ढलने के बाद मौसम में गुलाबी ठंडक का अहसास होगा।

वहीं, 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के समय सूर्योदय सुबह 6:00 बजे होगा। भोर में गंगा घाटों और नदी के आसपास हल्की धुंध छाई रह सकती है। नवंबर के मध्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह की हवा में हल्की ठंडक बनी रहेगी। हालांकि, धुंध छंटने के बाद आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल घने कोहरे या दृश्यता में किसी बड़ी बाधा के संकेत नहीं हैं।

बंगाल की खाड़ी में बन रही मौसमी प्रणाली, भागलपुर पर फिलहाल असर नहीं

इधर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके धीरे-धीरे और संगठित होकर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र, अवदाब और आगे चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इसके संभावित मार्ग और भागलपुर से काफी दूर मध्य बंगाल की खाड़ी में विकसित होने के संकेतों को देखते हुए फिलहाल पूर्वी बिहार में बारिश की कोई उल्लेखनीय गतिविधि अनुमानित नहीं है।

मौसम विज्ञानी अनुपम नाहर के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भागलपुर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। सुबह हल्की धुंध और दिन में साफ से आंशिक साफ आसमान रहने की संभावना है। नई मौसमी प्रणाली के आगे बढ़ने के दौरान बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पूर्वी भारत के निचले वायुमंडल में होने वाले बदलावों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि आगे चलकर नमी का प्रवाह बढ़ता है और अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बनती हैं, तो बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। फिलहाल छठ के दौरान बारिश या चक्रवात के प्रत्यक्ष प्रभाव का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पक्षी, तितली, गौरैया और गांगेय डॉल्फिन बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर: भागलपुर के सुंदरवन में जुटे विशेषज्ञ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।