विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पक्षी, तितली, गौरैया और गांगेय डॉल्फिन बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर: भागलपुर के सुंदरवन में जुटे विशेषज्ञ

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:10 AM (IST)

Bhagalpur Sundervan Salim Ali Birth Anniversary Bird Conservation: भागलपुर के सुंदरवन में डॉ. सलीम अली की जयंती पर पक्षी संरक्षण ...और पढ़ें

Bhagalpur Sundervan Salim Ali Birth Anniversary Bird Conservation: भागलपुर के सुंदरवन में डॉ. सलीम अली की जयंती पर जुटे पर्यावरणविद,  वैज्ञानिक व शिक्षाविद

Bhagalpur Sundervan Salim Ali Birth Anniversary Bird Conservation: भागलपुर के सुंदरवन में डॉ. सलीम अली की जयंती पर जुटे पर्यावरणविद,  वैज्ञानिक व शिक्षाविद

HighLights

  1. डॉ. सलीम अली की जयंती पर सुंदरवन में विशेष सत्र आयोजित।

  2. पक्षी, डॉल्फिन, तितली, गौरैया संरक्षण पर विशेषज्ञों ने की चर्चा।

  3. प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने और जन-जागरूकता बढ़ाने पर बल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Sundervan Salim Ali Birth Anniversary Bird Conservation:गंगा के तटवर्ती इलाकों में प्रवासी पक्षियों की बढ़ती मौजूदगी के बीच उनके संरक्षण और प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने की जरूरत पर गुरुवार को भागलपुर के अरण्य विहार, सुंदरवन में विशेषज्ञों ने गहन मंथन किया। प्रख्यात पक्षी विज्ञानी डॉ. सलीम अली की जयंती के उपलक्ष्य में यहां एक विशेष तकनीकी सत्र और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इसमें पक्षी विशेषज्ञों, वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने पक्षियों की प्रजातीय विविधता, उनके व्यवहार, अनुसंधान और निगरानी के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पक्षियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

'बर्डमैन ऑफ इंडिया' के वैज्ञानिक योगदान और कृतियों को किया याद

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भागलपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) आशुतोष राज ने डॉ. सलीम अली के जीवन और पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. सलीम अली को दुनिया भर में 'बर्डमैन ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का भ्रमण कर पक्षियों का व्यवस्थित सर्वेक्षण किया और उनके अध्ययन को एक ठोस वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।

डीएफओ ने बताया कि उनकी चर्चित पुस्तक 'द बुक ऑफ इंडियन बर्ड्स' और सिडनी डिलन रिप्ले के साथ लिखी गई दस खंडों वाली 'हैंडबुक ऑफ द बर्ड्स ऑफ इंडिया एंड पाकिस्तान' आज भी पक्षी विज्ञान की आधारभूत कृतियों में शामिल हैं। भारत सरकार ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1958 में पद्म भूषण और 1976 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

गांगेय डॉल्फिन से लेकर गौरैया और तितलियों के संरक्षण पर हुई चर्चा

तकनीकी सत्र के दौरान बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के अभिलाष ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, उनकी पहचान और संरक्षण से जुड़ी बारीक जानकारियां साझा कीं। वहीं, वन्यजीव संरक्षण संस्थान के आशुतोष कुमार ने गंगा की शान 'गांगेय डॉल्फिन' के संरक्षण पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

Bhagalpur Experts Discuss Bird Dolphin Butterfly Conservation

इसके अतिरिक्त, मंदार नेचर क्लब के राहुल रोहितश्व ने तितलियों की विभिन्न प्रजातियों और पर्यावरण संतुलन में उनके पारिस्थितिक महत्व को रेखांकित किया, जबकि सृष्टि संस्थान के मुकेश कुमार ने घटती गौरैया के संरक्षण पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर विश्व पक्षी गणना बिहार के कोर्डिनेटर दीपक कुमार, राहुल रोहितश्व और जय कुमार जय ने भी वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अपने मैदानी अनुभव साझा किए।

वन विभाग, बीएनएचएस और शिक्षाविदों की रही सक्रिय सहभागिता

इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और सफल आयोजन में बीएनएचएस की टीम के अभिलाष एवं भूमिका रजोरिया की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. डीएन चौधरी, मारवाड़ी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. आरती वर्मा सहित वन विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार के मगही पान का दिल्ली में बजा डंका, नवादा के किसानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।