रुद्रपुर में टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस कर रही सुरक्षित उतारने का प्रयास
रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और सीओ विभव सैनी मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
सीओ विभव सैनी स्वयं लगातार फोन के माध्यम से महिला से संपर्क कर उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी महिला से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे हुए हैं।
वहीं, मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। महिला के टावर पर चढ़ने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस की प्राथमिकता महिला को सुरक्षित नीचे उतारना है।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर ने रुकवाया नाबालिग का बाल विवाह
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर का दूल्हा शादी से एक दिन पहले गायब, बरेली में दुल्हन करती रही इंतजार