विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर ने रुकवाया नाबालिग का बाल विवाह

By Virendra BhandariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:07 PM (IST)

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सखी वन स्टॉप सेंटर और पुलिस ने एक नाबालिग का बाल विवाह रुकवा दिया, जिसकी शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। गुप्त सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की को संरक्षण में लिया, जिसके हाथों में हल्दी-मेहंदी लगी थी।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. रुद्रपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर ने बाल विवाह रुकवाया।

  2. नाबालिग के हाथों में हल्दी-मेहंदी लगी थी शादी की तैयारी।

  3. पुलिस के सहयोग से टीम ने लड़की को संरक्षण में लिया।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आने पर सखी वन स्टाप सेंटर की टीम ने पुलिस के सहयोग से समय रहते विवाह रुकवा दिया। नाबालिग बालिका को हल्दी और मेहंदी लगाकर शादी की तैयारी पूरी कर ली गई थी।

उसे वनखंडी मंदिर ले जाकर सात फेरे कराने की तैयारी थी। गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया और बालिका को संरक्षण में लिया। शुक्रवार को सखी वन स्टाप सेंटर रुद्रपुर को सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप स्थित चामुंडा मंदिर के पास एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन स्टाप सेंटर की टीम ने ट्रांजिट कैंप पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद युवक के घर का पता लगाकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बालिका युवक के पड़ोस में मिली।

उसके हाथों में मेहंदी लगी थी और हल्दी की रस्म भी हो चुकी थी। स्वजन उसे वनखंडी मंदिर ले जाकर विवाह कराने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि बालिका मूल रूप से शाहजहांपुर की रहने वाली है और अपने जीजा के यहां रह रही थी।

जीजा ही बचपन से उसकी परवरिश कर रहे हैं। टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर बाल विवाह रुकवा दिया। बाद में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कविता गहलोत और केस वर्कर सीमा ने बालिका की सुरक्षा और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि बाल विवाह रूकवाया गया है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर का दूल्हा शादी से एक दिन पहले गायब, बरेली में दुल्हन करती रही इंतजार

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ली बाइक सवार युवक की जान, चालक फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।