विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर का दूल्हा शादी से एक दिन पहले गायब, बरेली में दुल्हन करती रही इंतजार

By Virendra BhandariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 20 Nov 2026 12:12 PM (IST)

रुद्रपुर में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हा अचानक लापता हो गया, जिससे बरेली में दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया। युवती पक्ष ने इस घटना से आहत होकर रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। शादी की तैयारियां पूरी थीं। घर में खुशियों का माहौल था और बरेली में दुल्हन पक्ष बारात के स्वागत का इंतजार कर रहा था। इसी बीच शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हा अचानक लापता हो गया। बुधवार रात से उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।

गुरुवार को बारात नहीं पहुंची तो युवती पक्ष के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। घटना से आक्रोशित युवती पक्ष के लोग देर रात रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, प्रीत विहार निवासी युवक का विवाह बरेली की युवती से तय हुआ था। गुरुवार को बरेली में शादी होनी थी। दोनों परिवारों में विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात शादी से एक दिन पहले युवक अचानक कहीं चला गया। स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

उधर, बारात का इंतजार कर रहे युवती पक्ष को जब दूल्हे के गायब होने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। खुद को ठगा महसूस कर रहे युवती पक्ष के लोग गुरुवार देर रात रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और एसएसआई खुशवंत सिंह से मुलाकात की।

पुलिस ने दूल्हा पक्ष के स्वजन को भी कोतवाली बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। युवती पक्ष का कहना था कि इस घटना से समाज में उनकी बेइज्जती हुई है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ली बाइक सवार युवक की जान, चालक फरार

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर नितेश जौहरी हत्याकांड: चाकू नहीं कैंची से हुई थी हत्या, अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।