Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Nagar News: किशोरी को कमरा दिखाने के बहाने किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 04:29 PM (IST)

    रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक किशोर पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार किशोरी को कमरा दिखाने के बहाने छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही स्कूल आते-जाते समय उसे बदनाम करने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Hero Image
    US Nagar News: किशोरी को कमरा दिखाने के बहाने किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में किशोरी को कमरा दिखाने के बहाने किशोर छत पर बने कमरे में ले गया। आराेप है कि इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। साथ ही स्कूल आते जाते समय किशोरी का पीछा कर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने सौंपी तहरीर में कहा था कि उसकी 15 साल की पुत्री है। 

    बीते दिनों एक किशोर उसकी पुत्री को कमरा दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां वह उसे छत पर बने कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद किशोर ने उसकी पुत्री को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। 

    साथ ही स्कूल से आते जाते समय उसकी पुत्री का पीछा कर बदनामी करने की धमकी देता था। इस पर पुलिस ने आरोपित किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया था। 

    साथ ही पुलिस ने आरोपित किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि रविवार रात को पुलिस ने आरोपित किशोर को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया है।