विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर हत्यारोपित ने पुलिस की पिस्टल छीनी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:17 PM (IST)

रुद्रपुर में हत्या के मुख्य आरोपित विकास कुमार ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और चौकी प्रभारी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हत्यारोपित विकास कुमार बाथरूम के बहाने पुलिस हिरासत से भागा।

  2. चौकी प्रभारी पवन जोशी की सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग की।

  3. पुलिस मुठभेड़ में विकास के पैर में गोली लगी, पिस्टल बरामद।

जासं, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। जिला अस्पताल में मोबाइल शाप संचालक नितेश की हत्या के मुख्य आरोपित विकास कुमार को पुलिस ने शुक्रवार रात बरेली इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। पुलिस उसे लेकर रुद्रपुर लौट रही थी, पुलभट्टा के पास हत्यारोपित ने बाथरूम कराने के लिए कहा।

पुलिस ने उसे गाड़ी से जैसे ही उतारा कि साथ में खड़े दरऊ चौकी प्रभारी पवन जोशी को धक्का मारकर उसने उनकी कमर में लगी सरकारी पिस्टल छीन ली और दौड़ लगा दी। हत्यारोपित रेलवे ट्रैक पार कर झाड़ियों में छिप गया।

पुलिस के अनुसार विकास ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की। करीब आधे घंटे तक चली तलाश और मुठभेड़ के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में घुटने के पास गोली लगी। उसके कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल बरामद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरऊ चौकी प्रभारी पवन जोशी कांस्टेबल मनोज करायत के साथ नितेश हत्याकांड के फरार आरोपितों की तलाश में निकले थे। रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप और किच्छा में तलाश के बाद टीम बरेली के बहेड़ी और इज्जतनगर पहुंची।

इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि विकास इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। सूचना से पुलभट्टा थानाध्यक्ष उमेश कुमार को भी अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने प्लेटफार्म नंबर चार से विकास को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने साथियों के साथ जिला अस्पताल में हत्या करना स्वीकार किया। बाद में पुलिस ने विकास के विरुद्ध पुलभट्टा थाने में पुलिस अभिरक्षा से भागने, सरकारी पिस्टल छीनने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 109, 262, 309(4), 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला चुनावी समीकरण, सीटों में बड़ा बदलाव... रुद्रपुर बनी सबसे ज्यादा वोटर वाली विस सीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।