विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बदला चुनावी समीकरण, सीटों में बड़ा बदलाव... रुद्रपुर बनी सबसे ज्यादा वोटर वाली विस सीट

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:32 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 08:35 AM (GMT+05:30)

ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद रुद्रपुर 1.71 लाख मतदाताओं के साथ उत्तराखंड की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विकास गुसाईं, देहरादून। प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इस समय प्रदेश में रुद्रपुर 1.71 लाख मतदाताओं के साथ सबसे अधिक मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र बन गया है।

वर्ष 2022 में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र 2.05 लाख मतदाताओं के साथ पहले नंबर पर था। अब धर्मपुर 1.59 लाख मतदाताओं के साथ चौथे नंबर पर है। यद्यपि, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदाताओं के संबंध में सही स्थिति सामने आएगी।

प्रदेश में इस वर्ष एसआईआर के बाद आठ लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं। इसके बाद चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 1.19 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इससे राज्य की विधानसभा सीटों में मतदाताओं की संख्या में काफी बदलाव देखने को मिला है।

विशेष अभियान के तहत सबसे अधिक 5688 मतदाताओं के नाम कालाढूंगी विधानसभा सीट में जोड़े गए हैं। इसके साथ ही यहां मतदाताओं की संख्या 1.71 लाख पहुंच गई है। इसके साथ ही मतदाताओं के लिहाज से यह राज्य की दूसरी सबसे बड़ी विधानसभा सीट बन गई है।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कालाढूंगी में 1.70 लाख मतदाता थे और यह पांचवें नंबर पर थी। विशेष अभियान में धर्मपुर विधानसभा सीट में 4520 लाख मतदाता बढ़े हैं। वहीं, सहसपुर में 3560 मतदाता बढ़े हैं और यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1.64 लाख हो गई है।

मतदाताओं के लिहाज से यह प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा सीट बन गई है। डोईवाला सीट में 4277 मतदाता बढ़े हैं और कुल 1.51 लाख मतदाताओं के साथ ही प्रदेश की सबसे अधिक मतदाताओं वाली सूची में यह पांचवें नंबर पर है।

प्रदेश में 45 मतदान केंद्र हुए कम अब 12498 हुई संख्या

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों का भी पुनर्गठन किया गया। एसआईआर के बाद प्रदेश में 12,543 मतदान केंद्र थे। विशेष अभियान के दौरान इनका पुनर्गठन किया गया। इसमें एक ही बिल्डिंग में बने कई मतदान केंद्रों को एकीकृत करने के साथ ही खराब भवन में स्थापित मतदान केंद्रों को बदला गया। पूरी प्रक्रिया में 45 मतदान केंद्र कम हुए हैं। अब इनकी संख्या 12,498 हो गई है।

प्रदेश में 26 प्रवासी मतदाता

प्रदेश की मतदाता सूची में 26 मतदाता ऐसे हैं जो विदेश में बसे हैं और उन्होंने अपना नाम प्रदेश की मतदाता सूची में शामिल कराया है। इनमें 17 पुरुष व नौ महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक आठ मतदाता देहरादून, छह मतदाता पौड़ी गढ़वाल, पांच मतदाता ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर के तीन, नैनीताल के दो और चंपावत व टिहरी के एक-एक मतदाता शामिल हैं।

11 दिसंबर तक चलेगा अभियान

प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान मतदाता दावे व आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ के पास आफलाइन अथवा आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, वे भी निर्धारित दस्तावेजों को जमा कर अपने नाम मतदाता के रूप में शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीएलए प्रतिदिन कर सकते हैं 10 आपत्ति दर्ज

अभियान के दौरान राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट प्रतिदिन 10 आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। वहीं, आम व्यक्ति 11 दिसंबर तक कुल 10 आपत्ति दर्ज कर सकता हैं। चार जनवरी के बाद आमजन प्रतिमाह पांच आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

जिलेवार मतदाताओं की संख्या

  • जिला, पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर, कुल
  • उत्तरकाशी, 118305, 108793, 02, 227100
  • चमोली, 143551, 136164, 02, 279717
  • रुद्रप्रयाग, 92652, 90944,00, 183596
  • टिहरी, 244672, 225317, 04, 469993
  • देहरादून, 632396, 596300, 50, 1228746
  • हरिद्वार, 674427, 590093, 103, 1264623
  • पौड़ी, 268491, 247526, 10, 516027
  • पिथौरागढ़, 178795, 171084, 02, 349881
  • बागेश्वर, 106860, 101005, 01, 207866
  • अल्मोड़ा, 250950, 229922, 04, 480876
  • चंपावत, 101948, 91390, 01, 193339
  • नैनीताल, 370089, 342802, 13, 712904
  • यूएस नगर, 610237, 553107, 23, 1163367

----------------------------------------------

  • कुल, 37,93,373 - 34,84,447 - 215- 72,78,035

------------------------------------------

यह भी पढ़ें- एसआईआर के बाद राजस्थान में बढ़े 11 लाख मतदाता, सामने आए तीन अलग आंकड़े

यह भी पढ़ें- जिन राज्यों में एसआईआर चल रहा है, वहां भी अब फॉर्म-6 से घोषणा पत्र को किया गया अलग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।