विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसआईआर के बाद राजस्थान में बढ़े 11 लाख मतदाता, सामने आए तीन अलग आंकड़े

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:46 PM (IST)

राजस्थान में मतदाता सूची को लेकर तीन अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें नवीनतम ड्राफ्ट सूची में 5.26 करोड़ मतदाता ...और पढ़ें

एसआईआर के बाद राजस्थान में बढ़े 11 लाख मतदाता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

एसआईआर के बाद राजस्थान में बढ़े 11 लाख मतदाता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नवीनतम ड्राफ्ट सूची में 5.26 करोड़ मतदाता दर्ज।

  2. पिछली अंतिम सूची से 11 लाख मतदाताओं की वृद्धि।

  3. राज्य निर्वाचन आयोग की सूची से 18 लाख मतदाता कम।

जागरण संवाददाता, जयपुर । राजस्थान में मतदाता सूची को लेकर तीन अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। गुरुवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत जारी ड्राफ्ट सूची में करीब 5.26 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, जो फरवरी में प्रकाशित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम सूची से लगभग 11 लाख अधिक, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग की अक्टूबर में जारी सूची से करीब 18 लाख कम हैं।

यह संख्या राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) की अंतिम मतदाता सूची के आधिकारिक आंकड़े से काफी कम है, जिसमें अक्टूबर की शुरुआत में 5.45 करोड़ मतदाता थे। इस तरह एक साल से भी कम समय में राजस्थान में मतदाताओं की तीन अलग-अलग संख्याएं सामने आई हैं।

अंतिम एसआईआर सूची में 5.15 करोड़, एसईसी सूची में 5.45 करोड़ और अब चुनाव आयोग से जुड़ी एसएसआर ड्राफ्ट सूची में 5.26 करोड़ मतदाता हैं। ताजा आंकड़े इन दोनों के बीच हैं, लेकिन इससे यह सवाल उठता है कि एक ही राज्य की आधिकारिक मतदाता सूचियों में इतना बड़ा अंतर क्यों है?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, एसएसआर ड्राफ्ट में 2.75 करोड़ पुरुष, 2.51 करोड़ महिलाएं और 584 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाता 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव एक अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर कराए जा रहे हैं। एसएसआर की प्रक्रिया इसके बाद शुरू हुई है, इसलिए दोनों सूचियों के आंकड़ों में अंतर संभव है।

एसआईआर और एसएसआर में अंतरएसआईआर में बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं, जबकि एसएसआर में पिछली अंतिम सूची को आधार बनाकर नए नाम जोड़ने व हटाने का काम किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।