विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 टायरा ट्रक की चपेट में आने से मौत, बुरी तरह कुचला सिर... अपना प्रताप समझ पहुंचे दो परिवार

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:48 PM (GMT+05:30)

रुद्रपुर में एक सड़क हादसे में प्रताप नामक व्यक्ति की मौत के बाद, दूसरे प्रताप के स्वजन गलतफहमी में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

प्रताप कोहली। फाइल फोटो

प्रताप कोहली। फाइल फोटो

HighLights

  1. रुद्रपुर में सड़क हादसे में प्रताप की दुखद मृत्यु हुई

  2. नाम की समानता से दूसरे प्रताप के स्वजन भ्रमित हुए

  3. पोस्टमार्टम हाउस में चेहरा कुचला होने से पहचान में भूल

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। एक नाम, एक हादसा और पोस्टमार्टम हाउस में अपनों को खोने का दर्द... मंगलवार को गाबा चौक पर हुए सड़क हादसे के बाद कुछ ऐसा ही मार्मिक घटनाक्रम सामने आया।

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम प्रताप होने के कारण दूसरे प्रताप के स्वजन गलतफहमी में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहां शव का चेहरा बुरी तरह कुचला होने के कारण वे पहचान नहीं सके और उसे अपना समझकर बिलखने लगे। हालांकि बाद में जब मृतक के स्वजन पहुंचे तब पता चला कि वह सुभाष कालोनी का प्रताप है।

12 टायरा ट्रक की चपेट में आने से मौत

मंगलवार दोपहर सुभाष कालोनी निवासी प्रताप की 12 टायरा ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसी दौरान भूतबंगला निवासी प्रताप भी घर से बाइक लेकर निकला था। कुछ देर बाद गाबा चौक पर प्रताप नाम के बाइक सवार की मौत की सूचना भूतबंगला निवासी प्रताप के स्वजन तक पहुंची। नाम एक होने के कारण उन्होंने हादसे का शिकार हुए व्यक्ति को अपना प्रताप समझ लिया।

इसके बाद पत्नी, बच्चे और अन्य स्वजन बदहवास हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहां शव का चेहरा बुरी तरह कुचला होने के कारण वे पहचान नहीं सके। अनहोनी की आशंका के बीच उन्होंने शव को अपना प्रताप मान लिया और रोने-बिलखने लगे। इतना ही नहीं, नाते-रिश्तेदारों को फोन कर प्रताप की मौत की सूचना भी दे दी।

इसी बीच सुभाष कालोनी निवासी मृतक प्रताप के स्वजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्हें देखकर भूतबंगला निवासी प्रताप के स्वजन ने दोबारा शव को ध्यान से देखा। इसके बाद उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ। जिस व्यक्ति की मौत की खबर सुनकर वे अपनों को खोने के गम में डूब गए थे, वह उनका प्रताप नहीं था। गलतफहमी दूर होने पर परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन कुछ देर तक पोस्टमार्टम हाउस में पसरा मातम और अपनों को खोने का भय हर किसी को झकझोर गया।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग बरात हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, चार बरातियों की मौत

यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।