विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा

By Sachin KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 18 Nov 2026 10:40 AM (IST)

Hathras Accident: हाथरस के सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर देर रात एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार आशु और ...और पढ़ें

Hathras Accident: सांकेतिक तस्वीर।

Hathras Accident: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर हुआ हादसा

  2. बाइक सवार आशु और सलीम की मौके पर मृत्यु

  3. टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार

जागरण संवाददाता, हाथरस। Hathras Accident: सादाबाद के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार देर रात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में आशु और सलीम की मृत्यु हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गई। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शहर के नाई का नगला निवासी आशु पुत्र संजय और सलीम पुत्र वाहिद मंगलवार रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से आगरा से हाथरस लौट रहे थे।

किसी वाहन ने बाइक में मार दी टक्कर

सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सीएनजी पंप के सामने पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आशु के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद राहगीर मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। दोनों की मृत्यु की खबर मिलने पर स्वजन अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस की मुठभेड़ में 5 गो तस्कर गिरफ्तार: दो को लगी गोली, तमंचे-कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद

यह भी पढ़ें- 'हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था...', आजम खां की रिहाई को लेकर बोलीं पत्नी तजीन फातिमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।