विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली पुलिस की मुठभेड़ में 5 गो तस्कर गिरफ्तार: दो को लगी गोली, तमंचे-कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 18 Nov 2026 10:33 AM (IST)

मीरगंज के लभारी गांव के जंगल में पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच गौकशी के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़े गो तस्कर। सौ: पुलिस

पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़े गो तस्कर। सौ: पुलिस

HighLights

  1. पुलिस ने लभारी गांव के जंगल से पांच गो तस्कर पकड़े

  2. मुठभेड़ में दो आरोपितों के पैर में गोली लगने से घायल

  3. तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण मौके से बरामद

जागरण संवाददाता, बरेली। मीरगंज के लभारी गांव के जंगल में रात में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लभारी गांव के जंगल में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस ने घेरा तो आरोपितों ने कर दी फायरिंग

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नन्हे उर्फ मतिया निवासी मंकरा के बाएं पैर और आसिफ कुरैशी निवासी इस्लामनगर, मिलक (रामपुर) के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने इनके तीन अन्य साथियों अशरफ, शेर सिंह और आसन शाह निवासी मंकरा को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों से बरामद हुआ ये सामान

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपितों ने 13 नवंबर को लभारी गांव के जंगल में पशु काटने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के आगरा में 1.83 लाख लोगों का राशन रुका, ई-केवाईसी न कराने पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें- एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।