विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:12 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 09:25 AM (IST)

आगरा में जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) शुरू किया है। अब घर बैठे ...और पढ़ें

केंद्र पर जानकारी देते बीएलओ।

केंद्र पर जानकारी देते बीएलओ।

HighLights

  1. आगरा में डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) का शुभारंभ।

  2. एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, बीएलओ और बूथ की जानकारी।

  3. 30 लाख वोटरों की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ।

जागरण संवाददाता, आगरा। मतदाता सूची में नाम देखना हो या फिर बीएलओ और बूथ की जानकारी चाहिए। इसके लिए आपको कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ घर बैठे एक फोन करना पड़ेगा। आपकी समस्या का समाधान कुछ देर में हो जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार से डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) को शुरू किया है।

डीसीसी चौबीस घंटे चालू रहेगा। इसके लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 30 लाख वोटरों की मतदाता सूची का मंगलवार को बूथों में प्रकाशन हुआ। 16 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

कलेक्ट्रेट के नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय में खुला डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेंटर

नौ विधानसभा क्षेत्र के 3849 बूथों में मंगलवार सुबह ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक 35 हजार से अधिक लोगों ने बूथों में पहुंच नाम देखा। बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिले। कुछ मतदाताओं के नाम, पता या फिर उम्र गलत अंकित थी। डीएम मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची की छायाप्रति उपलब्ध कराई गई।

यह है डीसीसी का नंबर

  • टोल फ्री नंबर 1950
  • टेलीफोन नंबर 0562-2250170, 0562-2971483, 0562-2971983
  • यह हैं विशेष तिथियां : 21 नवंबर, 22 नवंबर, 28 और 29 नवंबर

यह हैं फॉर्म

  • फॉर्म छह : नया मतदाता बनने के लिए
  • फॉर्म-सात : सूची से नाम हटवाने के लिए
  • फॉर्म-आठ : नाम में संशोधन के लिए

यह है वेबसाइट

www.eci.gov.i

यह हैं दस्तावेज

फॉर्म-छह के साथ दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर, परिवार के किसी एक सदस्य का फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बिजली या फिर टेलीफोन का बिल।

  • 36 लाख मतदाता एसआईआर से पूर्व थे
  • 29.62 लाख मतदाता एसआईआर के बाद बचे
  • 30.06 लाख मतदाता 12 नवंबर तक मतदाता सूची में हैं
  • 16.43 लाख पुरुष मतदाता हैं
  • 13.63 लाख महिला मतदाता हैं
  • 3849 बूथ वर्तमान में नौ विधानसभा क्षेत्रों में हैं

डीएम ने बताया कि साढ़े 43 हजार मतदाता बढ़े हैं। वर्तमान में 30 लाख मतदाता हैं। चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। एक हजार पुरुषों पर 830 महिलाएं हैं जिसमें विधानसभा बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद, आगरा ग्रामीण में जेंडर रेशियो औसत से कम है। जेंडर रेशियो को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं डीएम ने डीसीसी का शुभारंभ किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद, अब दिल्ली जाएंगे सीएम; सियासी हलचल तेज


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।