मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा अचानक रद, अब दिल्ली जाएंगे सीएम; सियासी हलचल तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा एक बार फिर रद्द हो गया है, अब वे मथुरा से सीधे दिल्ली रवाना ...और पढ़ें

सीएम योगी का दौरा हुआ रद।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा रद्द हुआ।
वे मथुरा से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के परिजनों से मिलना था।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में सीएम योगी का दौरा एक बार फिर से रद हो गया है। अब सीएम योगी मथुरा से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले भी एक बार उनका दौरा रद हुआ था। सीएम योगी को दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पर स्वजन से मुलाकात के लिए आना था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 20 मिनट के लिए आगरा आने वाले थे। मथुरा से वापसी के दौरान खेरिया एयरपोर्ट पर रुकना था और वहां से सीधे दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के विभव नगर स्थित आवास पर जाना था।
मुख्यमंत्री को स्वजन से मुलाकात करना था और फिर लखनऊ के लिए रवाना होना था। लेकिन मंगलवार सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री का आगरा दौरा रद्द हो गया अब मुख्यमंत्री सीधे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले एमएलसी चुनाव के दौरान 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को टाटा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करना था। जनसभा के बाद दिवंगत विधायक छोटे लाल के विभव नगर स्थित आवास पर जाना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण यह कार्यक्रम रद हो गया था।