विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी-अयोध्या के बाद मथुरा को 'चुनावी शक्तिपीठ' बनाएगी भाजपा, बैठक में तय हुई PDA की काट की रणनीति

By santosh shuklaEdited By: Sachin Sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:14 AM (IST)

भाजपा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और हिंदुत्व के एजेंडे के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है, जिसका उद्देश्य पीडीए राजनीति का मुकाबला करना है।

मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में सोमवार से शुरू हुई भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक में मौजूद बाएं से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज, चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल।फोटो -सौजन्य से भाजपा

मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में सोमवार से शुरू हुई भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक में मौजूद बाएं से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज, चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल।फोटो -सौजन्य से भाजपा

HighLights

  1. भाजपा मथुरा को चुनावी शक्तिपीठ बनाने की तैयारी में है।

  2. पार्टी हिंदुत्व के एजेंडे से पीडीए राजनीति की काट करेगी।

  3. मिशन 2027 के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण मजबूत होंगे।

संतोष शुक्ल, मथुरा। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भाजपा को यूपी में अंगद का पांव’ कहने के बाद पार्टी अब चुनावी तैयारी का टॉप गियर लगाने को तैयार है। काशी और अयोध्या के बाद पार्टी कृष्ण जन्म भूमि पर आक्रामकता के साथ आगे बढ़कर मथुरा को चुनावी शक्तिपीठ बनाएगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी और अखिलेश आएं मथुरा में कार सेवा करें से साफ भी कर दिया कि इसमें कोई हिचक नहीं है। इसके सहारे ही भाजपा फिर हार्डकोर हिंदुत्व का तार छेड़ने की ओर बढ़ रही है। पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राजनीति की काट भी इसके और सामाजिक समीकरणों के सहारे हो सकेगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और 54 प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को भी चिंतन जारी रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में इसे निर्णायक दिशा मिलने की भी उम्मीद है।दीन दयाल गो ग्राम परखम में सौ एकड़ में फैले गो ग्राम में भगवान कृष्ण की नगरी में स्वागत है, मिशन -2027 और मैं ही कमल हूं। मुझमें हैं श्यामा प्रसाद, मैं ही अटल हूं और पांच क हैं भाजपा के मंत्र लिखे होर्डिंगों से सजाये गए परिसर में भाजपा नेता एकत्रित हुए। पहले दिन के एजेंडे में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राजनीति पर विचार शामिल रहा।

यह पार्टी के सामाजिक आधार को नुकसान करे, ऐसे में पार्टी को अपने हिंदुत्व के एजेंडे पर चलना होगा, यह भाजपा की नीति से अलग नहीं है। बैठक के बाद बाहर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण की भूमि पर आकर कारसेवा करें। ब्रज में बैठक और यह बयान रणनीति का ही संकेत दे रहे हैं।

भाजपा नेताओं का मानना है कि सपा के पीडीए की आक्रामकता से ही काट हो। मथुरा में 28 नवंबर को एक मंच पर पांच मुख्यमंत्रियों को उतारेगी। यह तय करके भी पार्टी ने साफ किया है कि कान्हा की नगरी चुनावी शक्तिपीठ रहेगी। प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों की जगह तय हुईं। यह मंडल स्तर पर होंगी। भाजपा नेताओं ने माना कि यूजीसी, यूथ, बूथ पर पूरा ध्यान रखना होगा।

जेनजी आंदोलन से पार्टी ने सबक लिया है। इसलिए वह युवाओं को अलग तरीके से समझाएगी। यूजीसी पर भी पार्टी लाइन रहेगी। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, पन्ना प्रमुख व्यवस्था की प्रभावशीलता रहे। सरकार की योजनाओं का लाभार्थियों तक पहुंचना जरूरी माना गया। सुशासन, महिला सुरक्षा और संगठन में बेहतर तालमेल से सरकारी उपलब्धियों को चुनावी समर्थन में बदलना भी बैठक का अहम एजेंडा हैं।

2027 के चुनाव में संगठन मजबूती, सामाजिक समीकरण, सुशासन और हिंदुत्व के मुद्दे को एक साथ चुनावी रणनीति का हिस्सा बनाकर आगे बढ़ा जाएगा। सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के पहुंचने के बाद बैठक में भाजपा शासित राज्यों से आने वाले प्रवासियों के प्रबंधन पर चर्चा हुई।

हाल में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के सभी पहलुओं की चर्चा की गई। प्रभारी मंत्रियों को अपने क्षेत्रों में दो दिन रात्रि विश्राम करने और अधिकारियों साथ कार्यकताओं को बिठाकर समस्याओं के निस्तारण करने के लिए कहा गया है।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को अभियान

भाजपा की दो सत्रों में आयोजित बैठक में जेन जी से लेकर राम मंदिर चंदा चोरी जैसे विषयों पर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची में कटे नामों को एक माह में युद्धस्तर पर अभियान चलाकर जोड़ने के लिए कहा। मथुरा में बैठक के मायने इसलिए भी ज्यादा हैं, इस पर दिल्ली की भी सीधी नजर है। वर्ष 2014 से अब तक भाजपा ब्रज क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूत रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भीॉ पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा था।

यह भी पढ़ें- मथुरा से भाजपा ने फूंका मिशन-2027 का बिगुल, पीडीए की काट से लेकर हिंदुत्व के एजेंडे तक साधने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।