मथुरा में भाजपा की योजना बैठक का दूसरा दिन आज, नितिन नवीन के सामने रखे जाएंगे चुनावी रणनीति के प्रस्ताव
मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को निर्णायक दौर में पहुंचेगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे।

नितिन नवीन और सीएम योगी
HighLights
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज बैठक में होंगे शामिल।
2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा गहन मंथन।
संगठनात्मक तैयारियों और बूथ प्रबंधन पर भी होगी चर्चा।
जागरण संवाददाता, मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर परखम में चल रही भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को निर्णायक दौर में पहुंचेगी।
बैठक में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके पहुंचने के बाद चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों से जुड़े प्रमुख विषयों पर मंथन होगा। बैठक दोपहर करीब ढाई बजे तक प्रस्तावित है।
सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश में सत्ता की वापसी के लिए राजनीतिक समीकरण, सामाजिक प्रतिनिधित्व, युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ प्रबंधन और विपक्ष की रणनीति का मुकाबला करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इन विषयों पर तैयार किए गए प्रमुख प्रस्ताव मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।
संगठन के स्तर पर हुई चर्चा और सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी को इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच हुए मंथन को अब केंद्रीय नेतृत्व की सहमति मिलेगी।
बैठक में सामने आए प्रस्तावों पर नितिन नवीन की मुहर के बाद उन्हें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों में लागू करने की दिशा तय होगी।
यह भी पढ़ें- काशी-अयोध्या के बाद मथुरा को 'चुनावी शक्तिपीठ' बनाएगी भाजपा, बैठक में तय हुई PDA की काट की रणनीति