यूपी के आगरा में 1.83 लाख लोगों का राशन रुका, ई-केवाईसी न कराने पर कार्रवाई
Agra News: आगरा में 1.83 लाख राशन लाभार्थियों का राशन ई-केवाईसी न कराने के कारण रोक दिया गया है। विभाग ...और पढ़ें

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में 1.83 लाख लोगों का राशन रुका
ई-केवाईसी न कराने पर विभाग की कार्रवाई
लाभार्थियों को ई-केवाईसी का अंतिम मौका
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: सरकारी राशन का लाभ लेने वाले ऐसे 1.83 लाख लोगों का राशन रोक दिया गया है, जिन्होंने करीब दो साल तक चले अभियान के बावजूद ई-केवाईसी नहीं कराई। लाभार्थियों को फिलहाल एक और मौका दिया है। इसके बावजूद अब तक राशन रोके जाने वाले लाभार्थियों में से एक भी व्यक्ति ई-केवाईसी कराने के लिए आगे नहीं आया है।
जिला पूर्ति विभाग ने इनके नाम राशन कार्ड की सूची से नहीं हटाए गए हैं, बल्कि होल्ड पर रखे हैं। हालांकि, आगे भी ई-केवाईसी नहीं कराने पर इनके नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।
फिलहाल राशन कार्ड की सूची से नहीं हटाए गए नाम, होल्ड पर रखे
जिले में राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का सत्यापन करना है, जिससे अपात्र लोगों को चिह्नित करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों तक सरकारी राशन का लाभ पहुंचाया जा सके। इसके लिए राशन की दुकानों पर ई-पाश मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा दी गई थी। करीब दो साल तक अभियान चलने के बाद भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने प्रक्रिया पूरी नहीं कराई।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मतदाता सूची जारी, अलीगढ़ में 24.44 लाख मतदाता
फिलहाल राशन कार्ड की सूची से नहीं हटाए गए नाम, होल्ड पर रखे
अब विभाग ने ऐसे 1.83 लाख लोगों का राशन रोक दिया है। इनके राशन कार्ड में नाम तो दर्ज हैं, लेकिन ई-केवाईसी पूरी होने तक इन्हें राशन नहीं मिलेगा। इन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी यदि लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो उनके नाम राशन कार्ड की सूची से हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।
ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों का राशन रोका गया है। अभी उनके नाम सूची से हटाए नहीं गए हैं। उन्हें ई-केवाईसी कराने का मौका दिया जा रहा है।
आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी