'हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था...', आजम खां की रिहाई को लेकर बोलीं पत्नी तजीन फातिमा
आजम खां को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया।

रामपुर में आजम खां के आवास पर तजीन फातिमा को मिठाई खिलाते समर्थक। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
आजम खां को हाई कोर्ट से मिली जमानत।
तजीन फातिमा ने न्यायपालिका पर जताया भरोसा।
ईडी की कार्रवाई को हाई कोर्ट ने बताया गलत।
जागरण संवाददाता, रामपुर। सपा नेता आजम खां को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि उन्हें अल्लाह और न्यायालय पर पूरा भरोसा था। वहां से एक न एक दिन मुझे इंसाफ मिलेगा।
कहा कि पहले भी मुझे न्यायालय से इंसाफ मिला था। आजम साहब को जेल से रिहाई मिली थी, लेकिन कुछ ताकतें नहीं चाहती हैं कि वह जेल से बाहर आएं। इसी वजह से रिहाई के 10 मिनट बाद ही उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया था।
तजीन फातिमा ने कहा कि आज फिर हाई कोर्ट ने हमें इंसाफ दिया है। सच्चाई की जीत हुई है। इस तरह की कार्रवाई के लिए हाई कोर्ट ने भी काफी कुछ कहा है। यह भी माना कि ईडी की कार्रवाई गलत थी। हम लंबे समय से इंसाफ के लिए लड़ते आ रहे हैं। आगे भी लड़ेंगे और जीतेंगे भी। मुखालिफ लोग यह सोच रहे हैं कि आजम खां साहब जिंदगी भर जेल में रख लेंगे, वे गलत सोच रहे हैं।
ये बात उन्होंने अपने आवास पर बुधवार सुबह पत्रकारों से कही। हाई कोर्ट के फैसले के बाद से सपा समर्थकों में खुशी की लहर है। लोग मंगलवार रात से ही आजम खां के घर पहुंच कर उनके परिवार को मुबारकबाद दे रहे हैं और मिठाई खिला रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।