Updated: Sun, 21 Sep 2025 03:25 PM (IST)
रुद्रपुर के रम्पुरा में एक नाबालिग लड़की को नशे में धुत युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपियों ने लड़की के घर पर पत्थर भी फेंके। लड़की अपनी नानी के घर जा रही थी जब यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। छोटे भाई के साथ नानी के घर जा रही किशोरी को नशे में धुत युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। आरोप है कि देर रात आरोपितों ने उसके घर में पथराव भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रम्पुरा निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री और 10 साल का पुत्र अपनी नानी के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नशेड़ी युवकों ने उनकी पुत्री को पकड़ लिया। वह उसका मुंह दबाकर अपने साथ ले जाने लगे।
पुत्र ने घर आकर उन्हें इसकी जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंची, तो तब तक आरोपित पुत्री को छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद वह पुत्री को घर ले आई। इसके बाद देर रात आरोपितों ने उनके घर में पथराव भी कर दिया।
रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।