Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरार्क श्रमिकों के समर्थन में किच्छा पहुंचे राकेश टिकैत, बाेले-सरकार चाहती है गरीब और गरीब हो जाए

    By Jagran NewsEdited By: Skand Shukla
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 03:11 PM (IST)

    इंटरार्क श्रमिक संघर्ष समिति के आह्वान पर फैक्ट्री के बाहर शुक्रवार को किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया था। सुबह से ही किसान व मजदूर महापंचायत स्थल ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत में जुटे लोग

    किच्छा, जागरण संवाददाता : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंटरार्क श्रमिकों (Interarc workers Strike) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने श्रम कानून में बदलाव कर श्रमिकों का गला घोंटने का काम किया है। मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरार्क श्रमिक संघर्ष समिति के आह्वान पर फैक्ट्री के बाहर शुक्रवार को किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया था। सुबह से ही किसान व मजदूर महापंचायत स्थल पर एकत्र होने लगे थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार दोपहर महापंचायत में पहुंच गए। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा ये मजदूरों को दैनिक स्तर पर रखेंगे, किसान की जमीन ले उद्योगपतियों को देंगे। सरकार मनमानी पर उतारू है। इसका पुरजोर जवाब दिया जाएगा।

    राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चाहती है गरीब और गरीब हो, जिससे वह उनको मुफ्त राशन देकर सत्ता हासिल करते रहें। कहा वह श्रमिकों के संघर्ष के साथ है, समर्थन में यहां आकर बैठ गए हैं अब रात रुकना पड़े या कई दिन वह पीछे नहीं हटने वाले हैं। प्रशासन को चाहिए विवाद को निपटाने के लिए आगे आए। वह वार्ता के लिए तैयार हैं।

    इन दौरान श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन के विरुद्ध जमकर गुबार निकाला। वही फैक्ट्री के एच आर हेड वीबी श्रीधर ने कहा मामला न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे में महापंचायत का आयोजन कर दवाब बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। न्यायालय द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा प्रबंधन उसके अनुरूप काम करेगा।