विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Psycho Killer की हैवानियत, दो पत्नियों की हत्या; तीसरी संग यातना की हदें पार- मासूम बच्‍चों को भी नहीं बख्‍शा

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 29 Jul 2023 07:04 AM (IST)

Psycho Killer किच्छा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर कालोनी निवासी संतोष ने अपनी दूसरी पत्नी केदल की हत्या कर शव नाले ...और पढ़ें

Psycho Killer: पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।
Psycho Killer: पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. -केदल ही नहीं उसकी दो और बहनों को बनाया था हवस का शिकार
  2. -छोटी नाबालिग साली के हाथ का नाखून भी प्लास से खींच लिया था

संदीप जुनेजा, किच्छा : Psycho Killer: दो पत्नियों की हत्या का आरोपित...। तीसरे के साथ अमानवीय यातना की हदें पार कर जाना...। नवजात बेटे को चंद रुपयों के लिए बेचना और फिर मासूम बेटी की निर्मम हत्या...।

यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि साइको किलर संतोष की कड़वी सच्चाई है। पुलिस जांच में उसकी दरिंदगी की कहानियां जैसे-जैसे सामने आ रही हैं, सुनकर लोगों की रूह कांप जा रही है। उसके अपने ही दहशत में हैं।

किच्छा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर कालोनी निवासी संतोष ने अपनी दूसरी पत्नी केदल की हत्या कर शव नाले में गाड़ दिया था। इसके बाद साली के साथ रहने लगा। पहली पत्नी के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर गुरुवार देर रात शव बरामद कर लिया।

पहली पत्नी को भी घर में जिंदा जलाया

ग्रामीणों के अनुसार उसने पहली पत्नी को भी घर में जिंदा जला दिया था। लेकिन तब गवाह न होने के कारण बच निकला था। इलेक्ट्रिशियन संतोष ने केदल को पहले प्रताड़ित किया था। उसे गुप्तांग तक में राड से वार किया था। शिकायत पर जेल भेजा गया।

रिहा होने के बाद दो माह पूर्व उसकी हत्या करने के बाद शव पंतनगर थाना क्षेत्र में ले जाकर नाले में गाड़ दिया। उसके बाद केदल की छोटी बहन को उत्तर प्रदेश के देवरिया से लाकर अपने साथ रख लिया।

संतोष की पहली पत्नी के बेटे उदय के बयान पर पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली।

हत्या के बाद किसी के साथ भागने की फैलाई अफवाह

दस वर्ष पूर्व बिलासपुर निवासी संतोष की पहली पत्नी रंभा की जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब आरोप लग रहा है कि संतोष ने ही उसे ठिकाने लगाया था। इसके बाद सात वर्ष पहले देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी केदल के साथ विवाह कर उसे ले आया। केदल को भी लगातार प्रताड़ित कर उस पर अपने भाई के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था।

पत्नी को बुरी तरह से शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो उसने कोतवाली में शिकायत कर दी। जिससे उसे तीन माह तक जेल में रहना पड़ा। लौटा तो केदल की हत्या का शव ठिकाने लगाने के बाद गांव में ही नहीं अपनी ससुराल में यह बात फैला दी कि केदल किसी के साथ भाग गई, हालांकि इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की।

प्लास से खींच लिए हाथ के नाखून

केदल के पहली बार गर्भवती होने पर उसकी देखभाल के लिए आई छोटी बहन केवल से भी विवाह कर उसे अपने पास ही रख लिया। इसकी भनक लगने पर केदल के माता-पिता अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने साथ चले गए।

केदल की भी हत्या करने के बाद वह अपनी ससुराल देवरिया गया और केदल की छोटी नाबालिग बहन को बच्चों की देखभाल के लिए भेजने की जिद करने लगा। मजबूर होकर ससुराल वालों ने उसे संतोष के साथ भेज दिया। उसने उसे भी नहीं बक्शा और शारीरिक यातनाएं देना शुरू कर दी। प्लास से उसके हाथ के नाखून तक खींच लिए।

बेटे को बेचा, बेटी का गला घोंटा

केदल को पहली बेटी के जन्म के बाद जब दूसरा बेटा हुआ तो उसे 10 हजार में लालपुर की नर्स के माध्यम से बेच दिया। उसके बाद जब केदल को तीसरी संतान बेटी हुई तो गला घोंटकर हत्या कर दी। उसकी परिवार में इतनी दहशत थी कि कोई भी उसके सामने बोलने का साहस नहीं कर पाता था।

लगातार बढ़ रही यातनाओं के कारण ही उसके बड़े बेटे ने अपने रिश्ते के फूफा के घर पर शरण ली। वहीं से मामला पुलिस तक पहुंचा और साइको किलर संतोष दबोचा गया।