यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ankit Murder: पूछताछ में माही ने उगला सच, कहा- 'अंकित बहुत प्यार करता था, लेकिन मैं बनाना चाहती थी दूरी'
Ankit Murder Case रविवार की रात पुलिस ने माही से दो घंटे में करीब 200 सवाल पूछे। खुद एसएसपी पंकज ...और पढ़ें

HighLights
- - कोर्ट में पेशी के बाद माही व दीप को भेजा हवालात
- - एसएसपी ने महिला दारोगा की मौजूदगी में पूछे कई सवाल
- - दो घंटे में पुलिस ने माही से पूछे 200 सवाल
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Ankit Murder: पुलिस ने बहुचर्चित अंकित चौहान हत्याकांड की मास्टरमाइंड माही उर्फ डौली व उसके प्रेमी दीप कांडपाल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले रविवार की रात पुलिस ने माही से दो घंटे में करीब 200 सवाल पूछे। खुद एसएसपी पंकज भट्ट ने कई अनसुलझे सवालों के जवाब खोजे।
पुलिस कई सवालों के जवाब माही से खोजना चाहती थी। इसलिए देर रात एसएसपी पंकज भट्ट खुद कोतवाली पहुंचे। पूछताछ में सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी व महिला दारोगा कुमकुम धानिक आदि शामिल थे। माही से घटना को लेकर बारी-बारी से कई सवाल पूछे गए।
पुलिस को उलझाने की कोशिश
अधिकांश सवालों के जवाब उसने झटपट दिए। कुछ सवालों में पुलिस को उलझाने की कोशिश की। पुलिस की सख्ती के बाद उसने सवालों के जवाब दिए। माही ने बताया कि दीप कांडपाल से उसे कोई आपत्ति नहीं थी। वर्ष 2016 से दीप उसके संपर्क में रहा और उसकी सभी बातें मानता था।
अंकित वर्ष 2020 से उसके संपर्क में आया। वह अंकित से दूरी बनाना चाहती थी। अंकित उससे ज्यादा प्यार करने लगा था। माही के संपर्क में कौन-कौन रहे, यह बात भी उसने पुलिस को बताई है। पुलिस ने दो घंटे में कब, क्यों, कैसे, कहां, कौन व आमदनी को लेकर सवाल पर सवाल दागे। इसके बाद दीप कांडपाल से भी पूछताछ हुई।
अंकित ले गया था डीवीआर
पुलिस पूछताछ में माही ने बताया कि उसके घर में सीसीटीवी कैमरे हैं। एक महीने पहले कैमरे काम नहीं कर रहे थे। उसने यह बात अंकित को बताई थी। अंकित ने कैमरे की डीवीआर मांगी और उसे ठीक कराने की बात कहकर ले गया था, जो उसने बाजार में किसी दुकानदार को दे दी थी।
