विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढाई महीने से लापता Dehradun की किशोरी गाजियाबाद से बरामद, पुलिस को बताई आपबीती; अब आरोपित खाएगा जेल की हवा

By Soban singhEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 26 Jul 2023 09:09 AM (IST)

Dehradun Crime नेहरू कालोनी क्षेत्र से ढाई महीने पहले लापता हुई किशोरी को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

Dehradun Crime : आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है।
Dehradun Crime : आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है।

HighLights

  1. - नेहरू कालोनी थाने में आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो का मुकदमा
  2. - आरोपित ने पीड़ित को नंदग्राम गाजियाबाद में किराए के कमरे में रखा हुआ था

जागरण संवाददाता, देहरादून: Dehradun Crime : नेहरू कालोनी क्षेत्र से ढाई महीने पहले लापता हुई किशोरी को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पीड़ित को गाजियाबाद में किराए के कमरे में रखा हुआ था। आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है।

नेहरू कालोनी थाने के एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पांच मई को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उनकी 15 साल की पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।

इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसके पास मोबाइल न होने के चलते उसका कहीं पता नहीं लग पाया। वहीं स्वजन भी पुलिस को गुमराह करते रहे।

दोस्तों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ

इसके बाद पुलिस ने किशोरी के करीबी दोस्तों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ की। पता चला कि हिमांशु निवासी सपेरा बस्ती नंद ग्राम गाजियाबाद यूपी रहता था, जोकि तब से गायब है। पुलिस ने हिमांशु के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह सपेरा बस्ती नंदग्राम गाजियाबाद यूपी में है और उसके साथ एक किशोरी भी है।

पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से पीड़ित को बरामद किया गया। आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने उसे वहां किराए के कमरे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म

देहरादून: नेहरू कालोनी क्षेत्र में मामा पर भांजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह किराए के मकान पर रहते हैं।

कुछ समय पहले उनके ताऊ का बेटा काम के सिलसिले में अलीगढ़ यूपी से उनके पास आया। वह काम के सिलसिले में बाहर चले जाते थे, जहां मौका पाकर आरोपित उनकी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। आरोपित ने बेटी को धमकी दी थी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म कर मुकदमा दर्ज कर उसे क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।