विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: एक घर में सामूहिक धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस, छह महिलाओं से सच जान पकड़ लिया सिर

Published: Fri, 27 Sep 2024 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2024 01:14 PM (IST)

Uttarakhand News उत्तराखंड के एक गांव में सामूहिक धर्म परिवर्तन की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। छह महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ की गई लेकिन धर्म परिवर्तन के कोई सबूत नहीं मिले। महिलाओं ने बताया कि वे सभी सनातन धर्म में आस्था रखती हैं और किसी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Uttarakhand News: एक गांव में धर्म परिवर्तन की खबर से हड़कंप। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Uttarakhand News: एक गांव में धर्म परिवर्तन की खबर से हड़कंप। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, गदरपुर। Uttarakhand News: इंटरनेट मीडिया पर एक गांव में धर्म परिवर्तन की खबर चलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 6 महिलाओं को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में धर्म परिवर्तन किए जाने संबंधी कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया। जिस पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

देर शाम इंटरनेट मीडिया पर ग्राम कुलवंत नगर गदरपुर में धर्म परिवर्तन की खबर चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, उपनरीक्षक जितेंद्र मेहरा, एलआईयू प्रभारी रिजवान पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उस दौरान गांव के काफी संख्या में लोग एक घर के बाहर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- परेशानी में जिस सहेली पर किया भरोसा वही निकली दुश्‍मन, घर बुलाकर भतीजे संग कमरे में किया बंद, हुआ दुष्‍कर्म

छह महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले आई पुलिस

पुलिस ने घर में मिली महिलाओं को पूछताछ की और घर मिली 6 महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पूछताछ के दौरान महिलाओ ने बताया कि गांव की एक महिला के पति की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। जिस कारण उस महिला ने उन्हें घर पर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने महिला के पति की सलामती के लिए प्रार्थना की थी।

महिलाओं ने बताया कि सभी महिलाएं सनातन धर्म में आस्था रखती है और किसी महिला ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। सभी महिलाएं हिंदू हैं। इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी अन्नराम राम आर्य से बात की गई तो उनका कहना था कि महिलाओं से पूछताछ कर उनकी काउंसलिंग करके छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Periodic Labor Force Survey: रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, पीएलएफएस की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

धर्म परिवर्तन के तथ्य प्रकाश में नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर धर्म परिवर्तन कराए जाने के तथ्य प्रकाश में आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले की गंभीरता के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सुराना महामंत्री अभिषेक वर्मा और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े शुभम त्रिपाठी, संदीप कुमार सहित सहित काफी संख्या में लोग भी थाने पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।