विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन युवकों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 16 May 2018 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 17 May 2018 05:02 PM (IST)

रुद्रपुर में एक महिला ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन युवकों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार
तीन युवकों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

रुद्रपुर, [जेएनएन]: एक महिला ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने बाइक सवार आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है, जांच के बाद सही स्थिति स्पष्ट होगी। 

पुलिस में दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह काशीपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार की शाम सात बजे फैक्ट्री से घर लौट रही थी। तभी तेल मिल के पास दो बाइकों पर सवार तीन युवक उसके पीछे लग गए। ओवरब्रिज के नीचे युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। 

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे जबरन बाइक में बिठाया और एकांत स्थान पर ले गए। महिला के मुताबिक वहां उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद रात को दो युवक उसे बाइक से गावा चौक पर छोड़ गए। इस पर उसने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही आरोपितों की तलाश करते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही उसके दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी है। 

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि सूचना मिली है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: भार्इ की हत्या का डर दिखा किशोरी से चार माह तक करता रहा दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: नाबालिग को घर में अकेला पाकर युवक ने की छेड़छाड़

यह भी पढ़ें: फॉर्म भराने के लिए साइबर कैफे पहुंची किशोरी से दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।