यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फॉर्म भराने के लिए साइबर कैफे पहुंची किशोरी से दुष्कर्म
ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में फॉर्म भरवाने साइबर कैफे गर्इ एक छात्रा से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

खटीमा, [जेएनएन]: स्कूल फॉर्म भरने के नाम पर साइबर कैफे में बुलाकर कर्मचारी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने कैफे कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को मेलाघाट रोड स्थित पाल साइबर कैफे के कर्मचारी ने उसकी बेटी को फोन कर कहा कि स्कूल का फॉर्म भर ले। जिसके बाद वो कैफे चली गर्इ। काफी देर तक जब उसकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो वह साइबर कैफे पर पहुंच गई। उसने कैफे के कर्मचारी व मालिक से अपनी बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि छात्रा वहां नहीं है। जबकि उसकी बेटी की साइकिल कैफे के बाहर ही खड़ी थी। इस पर उसे शक हुआ तो उसने हल्ला मचाया।
कैफे के ऊपर बने कमरे में जाकर देखने पर कैफे का कर्मचारी उसकी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा। महिला ने कैफे कर्मी और उसके साथी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले में पुलिस ने आरोपित कैफे कर्मी कबीर निवासी खटीमा को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही साइबर कैफे के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।