विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग को घर में अकेला पाकर युवक ने की छेड़छाड़

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 09 May 2018 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 05:03 PM (IST)

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग को घर में अकेेला पाकर छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद आरोपित फरार हो गया।

नाबालिग को घर में अकेला पाकर युवक ने की छेड़छाड़
नाबालिग को घर में अकेला पाकर युवक ने की छेड़छाड़

रुड़की, [जेएनएन]: क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग के शोर मचाने पर धमकी देते हुए आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक ग्रामीण मजूदरी करता है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर गया था। देर शाम को मौका पाकर एक युवक घर में घुस गया। घर में उसकी 16 साल की बेटी अकेली थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब किशोरी ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।  

इसी बीच शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख आरोपित युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। किशोरी के परिजन जब रात को घर आए तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने इस बावत गंगनहर पुलिस को तहरीर दी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही टिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की तलाश में उसके घर दबिश दी गई लेकिन आरोपित फरार मिला।

यह भी पढ़ें: फॉर्म भराने के लिए साइबर कैफे पहुंची किशोरी से दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: दसवीं की छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: बच्ची के साथ दुष्कर्म पर आजीवन कारावास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।