आज ऊधमसिंह नगर में नितिन नवीन, कांग्रेस नेता ठुकराल नजर बंद... किया हनुमान चालीसा पाठ
रुद्रपुर में कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल और उनके समर्थकों को नजरबंद किए जाने के विरोध में उन्होंने हनुमान चालीसा का ...और पढ़ें
HighLights
कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल और समर्थकों को रुद्रपुर में नजरबंद किया गया
नजरबंदी के विरोध में हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । कांग्रेस नेता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके सार्थकों को पुलिस ने गल्ला मंडी में पंचमुखी हनुमान मंदिर में नजरबंद कर दिया। इसके विरोध में ठुकराल और उनके समर्थकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक कार्यक्रम को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन पर हिंदू धर्म और धार्मिक आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- '2011 में लाल चौक पर पाकिस्तान का झंडा देखा, मेरा सिर शर्म से झुक गया था,' हल्द्वानी में बोले नितिन नवीन
हनुमान चालीसा पाठ के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने आगे हनुमान जी का स्वरूप धारण किए कलाकार से नृत्य कराकर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र हैं और उनसे जुड़ी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष के इसी कृत्य केविरोध में साथियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी भावना व्यक्त की गई।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में जेन-जी से नितिन नवीन की मुलाकात, बोले- बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सुखवंत सिंह विर्क, राजवीर सिंह विर्क, सुनील चुग, संजय ठुकराल,ललित सिंह बिष्ट, गुलशन नारंग, पवन , आनंद शर्मा, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राकेश कोली, वरुण बोरा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
