हल्द्वानी में जेन-जी से नितिन नवीन की मुलाकात, बोले- बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें
नितिन नवीन ने हल्द्वानी में युवाओं से संवाद कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने और प्रदेश निर्माण ...और पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने और बेहतर समाज व प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान युवाओं ने उत्तराखंड की विभिन्न समस्याओं के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव से जुड़े सवाल भी उठाए।
युवाओं ने विशेष रूप से पलायन की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि रोजगार और बेहतर अवसरों के अभाव में बड़ी संख्या में युवा प्रदेश से बाहर जा रहे हैं। इस पर नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर चुनौती है और इसके समाधान के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास तथा स्थानीय स्तर पर अवसरों का विस्तार जरूरी है।
यह भी पढ़ें- नितिन नवीन ने राहुल गांधी को कहा "मियां", उत्तराखंड में भड़के कांग्रेसी, फूंका भाजपा अध्यक्ष का पुतला
संवाद में युवाओं के करियर, रोजगार, उद्यमिता और प्रदेश के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई। नितिन नवीन ने कहा कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि अपनी क्षमता और कौशल के बल पर रोजगार देने वाले बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें। उन्होंने युवाओं से राज्य के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
संवाद के दौरान युवाओं ने सरकार की योजनाओं को लेकर अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड का भविष्य युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार से तय होगा। राज्य को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की आकांक्षाओं को नीतियों और विकास योजनाओं से जोड़ना जरूरी है।
