विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नितिन नवीन ने राहुल गांधी को कहा "मियां", उत्तराखंड में भड़के कांग्रेसी, फूंका भाजपा अध्यक्ष का पुतला

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:25 PM (IST)

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी को "मियां" कहने पर कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में नितिन नवीन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को "मियां" कहने से कांग्रेसी भड़क गए। बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भाजपा अध्यक्ष का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी भी की। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस भी पहुंच गई थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे के तहत बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को मियां कहा था। इससे भड़के कांग्रेसी आज बुद्ध पार्क में जुट गए और नितिन नवीन वापस जाओ के नारे लगाने लग गए।

यह भी पढ़ें- EXPLAINER: उत्तराखंड में क्या है भाजपा का 2027 चुनावी एजेंडा? नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे के दौरान सामने आए तीन मुद्दे

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुडी मौजूद रहे।

बुद्ध पार्क के दोनों गेट पर पुलिस तैनात है। नैनीताल रोड से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला गुजरने वाला है। इसलिए पुलिस कांग्रेसियों को बाहर जाने नहीं दे रही।

यह भी पढ़ें- जहां से उपजा शुद्धिकरण विवाद, भाजपा ने वहीं दिया जवाब... नितिन नवीन ने दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता