विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहां से उपजा शुद्धिकरण विवाद, भाजपा ने वहीं दिया जवाब... नितिन नवीन ने दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 10:15 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लालकुआं में अनुसूचित जाति के बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य के घर नाश्ता किया, ...और पढ़ें

HighLights

  1. नितिन नवीन ने लालकुआं में दलित बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ता किया

  2. हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर भाजपा का राजनीतिक जवाब

  3. बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, लालकुआं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के जयपुर बीसा निवासी बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य के घर पहुंचकर नाश्ता किया।

अनुसूचित जाति से आने वाले बूथ अध्यक्ष के घर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाश्ते के कार्यक्रम को संगठनात्मक संदेश के साथ-साथ हाल में हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण विवाद के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नितिन नवीन ने नाश्ते के दौरान बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने रणनीतिक तरीके से किया कांग्रेस के 'शुद्धीकरण' नैरेटिव पर वार, पहली बार उत्तराखंड में गरजे नितिन नवीन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी दौरे के बाद कार्यक्रम स्थल पर कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। इसी पृष्ठभूमि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुसूचित जाति के बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचकर नाश्ता करना राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया।

भाजपा ने इसे सामाजिक समरसता और संगठन में बूथ कार्यकर्ता के महत्व का संदेश बताया है। वहीं, नितिन नवीन के इस कदम को कांग्रेस के आरोपों का राजनीतिक जवाब भी माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा: दूसरे दिन श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में किया पूजन, युवाओं से करेंगे संवाद