नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा: दूसरे दिन श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में किया पूजन, युवाओं से संवाद
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ले 10 सितंबर को हल्द्वानी और रुद्रपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिसमें मंदिर पूजा, ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 सितंबर को हल्द्वानी और रुद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुवार की सुबह बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा,विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
इसके बाद नितिन नवीन होटल अमरदीप होटल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां से नितिन नवीन नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- कुमाऊं के प्रवेश द्वार पर मंथन कर भाजपा की सीमांत तक के वोटरों पर सेंध की तैयारी, नितिन नवीन और धामी ने दिया मंत्र
हल्द्वानी के कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्रपुर गए, जहां गौरव सिख सम्मेलन को संबोधित किया। इन कार्यक्रमों में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।
