विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Udham Singh Nagar: काशीपुर में कुदरत का कहर, ढेला नदी के उफान में बहे पांच मकान; नहीं हुई जनहानि

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 17 Aug 2023 10:56 AM (IST)

Udham Singh Nagar काशीपुर में ढेला नदी उफान पर है। इन दिनों उफान पर आई ढेला नदी भू कटाव कर ...और पढ़ें

काशीपुर में कुदरत का कहर, ढेला नदी के उफान में बहे पांच मकान; नहीं हुई जनहानि
काशीपुर में कुदरत का कहर, ढेला नदी के उफान में बहे पांच मकान; नहीं हुई जनहानि

काशीपुर, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते अब तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते अब नदियां उफान पर हैं। नदियों में तेज बहाव के कारण कई घर इसकी जद में आ जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में मकान नदी में समा गए।

मोहल्ला अल्ली खां के मधुबन नगर में तट पर बने पांच दो मंजिले मकान ढेला नदी में समा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सोमवार आधी रात के समय की यह घटना वीडियो कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। नदी के आसपास कई मकानों पर दरारें आ गई हैं।

नदी में समा गए मकान

इन दिनों उफान पर आई ढेला नदी भू कटाव कर रही है। सोमवार रात 1.30 बजे के आसपास भू कटाव के चलते डिजाइन सेंटर के पास बस्ती में जहीन अहमद पुत्र मकसूद हुसैन, तोकीरन पत्नी स्व. सिरमुद्दीन, सुस्तरी पत्नी मो. हनीफ मो. शफीक पुत्र अब्दुल वाहिद व लज्जावती पत्नी महावीर के दो मंजिला मकान ढेला नदी में समा गए। हालांकि, नदी के उफान को देखते पहले ही आसपास की बस्ती खाली करा ली गई थी। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।

नहीं हुई जनहानि

काशीपुर तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि सोमवार रात्रि तीन मकान ढेला नदी में समा गए। कोई जनहानि नहीं हुई है, क्योंकि उससे पहले लोगों के घर खाली करा लिए गए थे। बेघर हुए लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है, जहां पर पूर्ति विभाग की तरफ से लोगों को खाने की व्यवस्था किया गया है।