ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में मेला जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत से नानकमत्ता मेला जा रहे दो बाइक सवारों को खटीमा के टेड़ाघाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से नानकमत्ता मेला देखने आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पीलीभीत रोड पर टेड़ाघाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीलीभीत जिले के ललौरीखेड़ा क्षेत्र के जहानाबाद स्थित शिवपुरिया नहर कोठी निवासी 29 वर्षीय धीरज उर्फ मनोज कुमार पुत्र रमेश कुमार गुप्ता अपने गांव के साथी अनुज पुत्र मदन लाल के साथ सोमवार देर रात बाइक से नानकमत्ता मेला देखने आ रहे थे।
इसी दौरान पीलीभीत रोड पर टेड़ाघाट के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धीरज उर्फ मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हाद्से की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।