ऊधम सिंह नगर के खटीमा में दीपावली पर पटाखों से 13 लोग घायल, छह रेफर
दीपावली के दिन खटीमा में पटाखों की चपेट में आने से 13 लोग घायल हो गए। इनमें से छह को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। दीपावली के दिन अलग-अलग स्थानों पर पटाखों की चपेट में आने से 13 लोग घायल हो गए। सभी को उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि शेष को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
दीपावली पर्व पर रविवार शाम से देर रात तक क्षेत्र में पटाखों का शोर सुनाई देता रहा। इस दौरान पटाखों की चपेट में आने से चकरपुर निवासी भास्कर पांडे, डिग्री कालेज रोड निवासी कमलेश, राजीवनगर पकड़िया निवासी प्रदीप कृष्णा राठौर, चारूबेटा निवासी करन शामिल हैं।
प्रदीप के अलावा राजीवनगर निवासी कृष्णा स्तोगी, कंजाबाग निवासी नैतिक चंद, खटीमा निवासी अंकित भट्ट, प्रकाश बनबसा निवासी सुरेश, पचौरिया निवासी आयु शर्मा, चंद्रवाटिका निवासी नाजिब घायल हो गए।
सभी को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर भास्कर पांडे, कमलेश, प्रदीप, कृष्णा राठौर, करन व प्रदीप को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि शेष को हालत सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी।