ऊधम सिंह नगर के खटीमा-मझोला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन हादसे में दो युवकों की मौत
खटीमा और मझोला के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

फाइल फोटो
HighLights
खटीमा-मझोला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आए दो युवक।
टनकपुर-देहरादून ट्रेन संख्या 15020 से हुआ यह दर्दनाक हादसा।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, परिवार सदमे में।
जासं, खटीमा/मझोला (ऊधम सिंह नगर)। टनकपुर से देहरादून जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात खटीमा और मझोला के बीच रेलवे ट्रैक पर गेट संख्या 14/15 के समीप हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
शनिवार देर शाम करीब 8:20 बजे ट्रेन संख्या 15020 टनकपुर से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान बनगवां निवासी 30 वर्षीय जोगिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह और 40 वर्षीय हरि सिंह पुत्र श्री वीर सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के चलते ट्रेन को करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाल कमल कुमार लुंठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक केसी आर्य, चौकी प्रभारी किशोर पंत और उप निरीक्षक भवन चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर, दो युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के खटीमा में प्रवासी पक्षियों का शिकार: वन विभाग ने एक आरोपित को 12 मृत पक्षियों संग दबोचा
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर उत्तराखंड के बाजार ग्राहकों से गुलजार, खटीमा में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद